इस पोस्ट में Maths Percentage टॉपिक से जुड़े 40 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) को हल सहित हिंदी में प्रस्तुत किया गया है। ये प्रश्न SSC, रेलवे, बैंकिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी हैं। | Sarkari Exam Study
Maths Percentage Questions in Hindi | 40 हल सहित MCQs
यह भी पढ़ें: World Level GK: ये 35 मज़ेदार GK सवाल आपके दिमाग की कसरत करवा देंगे
1. यदि एक वस्तु ₹500 की ₹400 में बेची जाए, तो हानि प्रतिशत क्या होगा? (A) 15% (B) 20% (C) 25% (D) 30%
उत्तर जांचें / Sarkari Exam Study
उत्तर: (B) 20%
लागत मूल्य (Cost Price – CP) = ₹500
विक्रय मूल्य (Selling Price – SP) = ₹400
हानि = लागत मूल्य – विक्रय मूल्य = ₹500 – ₹400 = ₹100
हानि प्रतिशत = (हानि ÷ लागत मूल्य) × 100
हानि प्रतिशत = (100 ÷ 500) × 100 = 20%
उत्तर: हानि प्रतिशत = 20%
2. किसी संख्या का 25% = 45 है, तो संख्या कितनी होगी? (A) 150 (B) 160 (C) 180 (D) 200
उत्तर जांचें / Sarkari Exam Study
उत्तर: (C) 180
मान लिया संख्या = x
प्रश्न के अनुसार, 25% × x = 45
अर्थात, (25 ÷ 100) × x = 45
⇒ x = 45 × (100 ÷ 25)
⇒ x = 45 × 4 = 180
उत्तर: संख्या = 180
3. एक मोबाइल ₹6000 का था, उसे ₹4800 में खरीदा गया। छूट प्रतिशत बताइए। (A) 15% (B) 18% (C) 20% (D) 25%
उत्तर जांचें / Sarkari Exam Study
उत्तर: (C) 20%
मूल्य (Marked Price – MP) = ₹6000
क्रय मूल्य (Selling Price after discount – SP) = ₹4800
छूट = ₹6000 – ₹4800 = ₹1200
छूट प्रतिशत = (छूट ÷ मूल मूल्य) × 100
छूट प्रतिशत = (1200 ÷ 6000) × 100 = 20%
उत्तर: छूट प्रतिशत = 20%
4. 60 का 20% कितना होगा? (A) 10 (B) 12 (C) 14 (D) 16
उत्तर जांचें / Sarkari Exam Study
उत्तर: (B) 12
दिया गया है: संख्या = 60
प्रतिशत = 20%
प्रतिशत को दशमलव में बदलें: 20% = 20 ÷ 100 = 0.20
प्रतिशत का मान संख्या से गुणा करें: 60 × 0.20 = 12
इसका अर्थ है कि 60 का 20% 12 के बराबर है।
प्रतिशत का उपयोग करके हम किसी संख्या का कोई हिस्सा निकाल सकते हैं।
यहाँ, 20% का मतलब है 60 का बीस प्रतिशत हिस्सा, जो 12 है।
अतः 60 का 20% = 12
5. यदि किसी संख्या का 10% = 25 है, तो संख्या कितनी होगी? (A) 150 (B) 200 (C) 250 (D) 300
उत्तर जांचें / Sarkari Exam Study
उत्तर: (C) 250
दिया गया है: किसी संख्या का 10% = 25
मान लें संख्या = x
10% का मतलब है 10 ÷ 100 = 0.10
इसलिए, 10% × x = 25 ⇒ 0.10 × x = 25
x = 25 ÷ 0.10 = 250
अतः संख्या = 250
6. 5% का दशमलव रूप क्या है? (A) 0.05 (B) 0.5 (C) 0.005 (D) 5.0
उत्तर जांचें / Sarkari Exam Study
उत्तर: (A) 0.05
दिया गया है: 5%
प्रतिशत को दशमलव में बदलने के लिए 5 को 100 से भाग दें।
5 ÷ 100 = 0.05
अतः, 5% का दशमलव रूप 0.05 होता है।
7. 0.8 को प्रतिशत में व्यक्त करें। (A) 0.8% (B) 8% (C) 80% (D) 800%
उत्तर जांचें / Sarkari Exam Study
उत्तर: (C) 80%
दिया गया है: दशमलव संख्या = 0.8
दशमलव को प्रतिशत में बदलने के लिए उसे 100 से गुणा करते हैं।
0.8 × 100 = 80%
अतः, 0.8 का प्रतिशत रूप = 80%
8. किसी वस्तु का मूल्य पहले 10% बढ़ा, फिर 10% घटा। कुल प्रतिशत परिवर्तन क्या हुआ? (A) 0% (B) 1% हानि (C) 1% लाभ (D) 2% लाभ
उत्तर जांचें / Sarkari Exam Study
उत्तर: (B) 1% हानि
मूल मान को मान लेते हैं ₹100 (आसान गणना के लिए)।
पहले 10% की वृद्धि: 100 × 10% = ₹10
नया मूल्य = 100 + 10 = ₹110
फिर 10% की कमी: 110 × 10% = ₹11
घटाकर नया मूल्य = 110 – 11 = ₹99
मूल मूल्य ₹100 था और अंतिम मूल्य ₹99 है।
अंतर = 100 – 99 = ₹1
प्रतिशत परिवर्तन = (1 ÷ 100) × 100 = 1%
क्योंकि मूल्य घटा है, इसलिए कुल प्रतिशत परिवर्तन = 1% की कमी
9. 240 का 15% कितना है? (A) 30 (B) 34 (C) 36 (D) 38
उत्तर जांचें / Sarkari Exam Study
उत्तर: (C) 36
दिया गया है: संख्या = 240
प्रतिशत = 15%
15% का मतलब है 15 ÷ 100 = 0.15
अब, 240 × 0.15 = 36
अतः 240 का 15% = 36
10. यदि किसी संख्या का 30% = 90 हो, तो संख्या कितनी होगी? (A) 270 (B) 300 (C) 330 (D) 360
उत्तर जांचें / Sarkari Exam Study
उत्तर: (B) 300
दिया गया है: किसी संख्या का 30% = 90
मान लें वह संख्या = x
30% का अर्थ है 30 ÷ 100 = 0.30
तो, 0.30 × x = 90
x = 90 ÷ 0.30
x = 300
अतः वह संख्या = 300
सर मुझे सेट की तैयारी करनी है
Pratishat topic Math ke 500 question y group