11) भारत में योजना आयोग का गठन कब हुआ?
(A) 1947
(B) 1956
(C) 1951
(D) 1950
Explain: भारत में योजना आयोग का गठन 15 मार्च 1950 को किया गया। इसकी स्थापना प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य देश की आर्थिक योजनाएँ बनाना और विकास की दिशा तय करना था।
12) पंचम पंचवर्षीय योजना का प्रमुख उद्देश्य क्या था?
(A) कृषि उत्पादन में वृद्धि
(B) भारी उद्योगों का विकास
(C) गरीबी हटाओ और सामाजिक न्याय
(D) आर्थिक उदारीकरण
Explain: पंचम पंचवर्षीय योजना (1974–1979) का मुख्य उद्देश्य “गरीबी हटाओ” के माध्यम से देश में आर्थिक असमानता को कम करना और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना था। इस योजना में रोज़गार सृजन, आय के समान वितरण और कमजोर वर्गों के कल्याण पर विशेष जोर दिया गया।
13) ‘मुद्रा योजना’ किससे संबंधित है?
(A) कृषि ऋण
(B) लघु उद्योग ऋण
(C) शिक्षा ऋण
(D) गृह ऋण
Explain: मुद्रा योजना लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी।
14) ‘नॉमिनल GDP’ और ‘रियल GDP’ में अंतर क्या है?
(A) चालू कीमतों पर, स्थिर कीमतों पर
(B) दोनों चालू कीमतों पर
(C) दोनों स्थिर कीमतों पर
(D) दोनों विदेशी मुद्रा में
Explain: (नॉमिनल = मूल्य + उत्पादन, रियल = केवल उत्पादन।) नॉमिनल GDP वह है जिसे वर्तमान वर्ष की कीमतों पर मापा जाता है। इसमें मुद्रास्फीति या मूल्य वृद्धि शामिल रहती है, इसलिए GDP का मान केवल कीमतों के बदलाव से भी बढ़ सकता है। रियल GDP वह है जिसे किसी आधार वर्ष की स्थिर कीमतों पर मापा जाता है। इससे मुद्रास्फीति का प्रभाव हट जाता है और केवल वास्तविक उत्पादन और विकास का सही आकलन किया जा सकता है।
15) ‘भारतीय रिज़र्व बैंक’ की स्थापना कब हुई?
(A) 1930
(B) 1947
(C) 1935
(D) 1950
Explain: RBI की स्थापना 1 April 1935 में हुई थी और यह भारत का केंद्रीय बैंक है।
16) ‘नाबार्ड’ (NABARD) की स्थापना कब हुई?
(A) 2000
(B) 1975
(C) 1991
(D) 1982
Explain: (NABARD) की स्थापना 12 जुलाई 1982 को की गई थी। यह कृषि और ग्रामीण विकास क्षेत्र से संबंधित प्रमुख वित्तीय संस्थान है। नाबार्ड का उद्देश्य है किसानों, सहकारी बैंकों और ग्रामीण उद्योगों को ऋण और वित्तीय सहायता प्रदान करना।
17) ‘नोटबंदी’ के समय कौन से नोट बंद किए गए थे?
(A) ₹200 और ₹500
(B) ₹2000 और ₹100
(C) ₹500 और ₹1000
(D) ₹50 और ₹100
Explain: नोटबंदी (8 नवंबर 2016) के समय भारत में ₹500 और ₹1000 के पुराने नोट बंद किए गए थे।
18) ‘नीति आयोग’ का गठन कब हुआ?
(A) 2012
(B) 2015
(C) 2016
(D) 2017
Explain: नीति आयोग का गठन 1 जनवरी 2015 को किया गया। यह योजना आयोग (Planning Commission) की जगह आया और इसका उद्देश्य देश की नीति निर्माण और आर्थिक विकास में मार्गदर्शन करना है। नीति आयोग के माध्यम से सरकार विकास की रणनीति तैयार करती है और राज्यों के साथ समन्वय करती है।
19) ‘मुद्रास्फीति’ को नियंत्रित करने के लिए RBI कौन सा उपाय करता है?
(A) नोट छापना
(B) रेपो रेट बढ़ाना
(C) कर घटाना
(D) निर्यात बढ़ाना
Explain: RBI रेपो रेट बढ़ाकर ऋण महँगा करता है जिससे मांग घटती है और मुद्रास्फीति नियंत्रित होती है। RBI मुद्रास्फीति को कम करने के लिए मुख्य रूप से तीन उपाय करता है: 1-रेपो रेट बढ़ाना – बैंकों से लोन महंगा करना। 2-CRR बढ़ाना – बैंकों के पास नकदी घटाना। 3-ओपन मार्केट ऑपरेशन – बाज़ार से मुद्रा कम करना।
20) स्वतंत्र भारत का पहला बजट किसने प्रस्तुत किया?
(A) जवाहरलाल नेहरू
(B) आर.के. शनमुखम चेट्टी
(C) सी.डी. देशमुख
(D) मोरारजी देसाई
Explain: स्वतंत्र भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को आर. के. शणमुखम चेट्टी द्वारा पेश किया गया। यह बजट भारत के विभाजन के तुरंत बाद की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था।
21) ‘न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया’ किस क्षेत्र से संबंधित है?
(A) कृषि
(B) बैंकिंग
(C) ऊर्जा उत्पादन
(D) परिवहन
Explain: न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) परमाणु ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित है। यह कंपनी भारत में परमाणु ऊर्जा उत्पादन और रियेक्टर्स के संचालन के लिए जिम्मेदार है। मुख्य उद्देश्य: सुरक्षित और किफायती परमाणु ऊर्जा प्रदान करना
22) ‘भारत में पहली औद्योगिक नीति’ कब घोषित हुई?
(A) 1947
(B) 1948
(C) 1956
(D) 1962
Explain: स्वतंत्र भारत की पहली औद्योगिक नीति 6 अप्रैल 1948 को प्रस्तुत की गई। इसका उद्देश्य औद्योगिक विकास में राज्य और निजी क्षेत्र की भूमिका स्पष्ट करना था। इस नीति में उद्योगों को चार श्रेणियों में बाँटा गया। रणनीतिक और आधारभूत उद्योगों को राज्य के नियंत्रण में रखा गया। यह नीति भारत की मिश्रित अर्थव्यवस्था की नींव मानी जाती है
23) ‘भारत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली’ (PDS) किससे संबंधित है?
(A) शिक्षा
(B) खाद्यान्न वितरण
(C) स्वास्थ्य
(D) परिवहन
Explain: सार्वजनिक वितरण प्रणाली का उद्देश्य गरीब और कमजोर वर्गों को उचित मूल्य पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना है। यह प्रणाली देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रमुख माध्यम है। इसके अंतर्गत चावल, गेहूँ, चीनी, केरोसिन आदि का वितरण किया जाता है। PDS का संचालन केंद्र एवं राज्य सरकारें मिलकर करती हैं।
24) ‘भारत में सेवा क्षेत्र’ (Service Sector) का GDP में योगदान लगभग कितना है?
(A) 20% से कम
(B) 35% से अधिक
(C) 50% से अधिक
(D) 10% से कम
Explain: भारत में सेवा क्षेत्र का GDP में योगदान लगभग 54 प्रतिशत है और यह भारतीय अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा क्षेत्र माना जाता है।
25) ‘भारत में पहली नियमित जनगणना’ कब हुई?
(A) 1872
(B) 1881
(C) 1901
(D) 1951
Explain: भारत में पहली जनगणना 1872 में ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रारंभिक अनुमान के लिए आयोजित की गई थी। पहली नियमित जनगणना 1881 में हुई, और इसके बाद प्रत्येक 10 साल में जनगणना की परंपरा शुरू हुई। स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना 1951 में हुई थी। जनगणना का उद्देश्य आबादी, जाति, भाषा, धर्म और व्यावसायिक स्थिति के आंकड़े इकट्ठा करना था। जनगणना के आंकड़ों का उपयोग योजना निर्माण, सरकारी नीतियाँ और संसाधन आवंटन के लिए किया जाता है।