Indian Constitution – 40 Important Question (Set‑4) परीक्षा तैयारी हेतु

11. भारत में नागरिकता से संबंधित प्रावधान किस अनुच्छेद में है?

अनुच्छेद 12–35

अनुच्छेद 5–11

अनुच्छेद 36–51

अनुच्छेद 52–78

व्याख्या:
भारतीय संविधान के भाग II में अनुच्छेद 5 से 11 तक नागरिकता से संबंधित प्रावधान दिए गए हैं। इनमें यह बताया गया है कि संविधान लागू होने के समय कौन भारत का नागरिक माना जाएगा तथा नागरिकता से जुड़े नियम क्या होंगे।

12. पंचायती राज व्यवस्था किस अनुच्छेद में है?

अनुच्छेद 243

अनुच्छेद 368

अनुच्छेद 240

अनुच्छेद 324

व्याख्या:
पंचायती राज व्यवस्था भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243 के अंतर्गत आती है। इसे 73वें संविधान संशोधन, 1992 द्वारा जोड़ा गया था और यह भाग IX में शामिल है। इसमें ग्राम स्तर पर स्थानीय स्वशासन की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है।

13. भारत का संविधान कितने भागों में विभाजित है?

28 भाग

22 भाग

20 भाग

25 भाग

व्याख्या:
वर्तमान में भारतीय संविधान 25 भागों में विभाजित है। इसमें समय-समय पर संशोधन होते रहे हैं, जिनके कारण भागों की संख्या में परिवर्तन हुआ है।
मूल रूप से, जब संविधान अपनाया गया था, तब इसमें 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थीं।

14. भारत में वित्त आयोग का गठन किस अनुच्छेद के अंतर्गत होता है?

अनुच्छेद 270

अनुच्छेद 324

अनुच्छेद 356

अनुच्छेद 280

व्याख्या:
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 280 के अंतर्गत वित्त आयोग का गठन किया जाता है। राष्ट्रपति प्रत्येक 5 वर्ष में इसका गठन करता है, जो केंद्र और राज्यों के बीच राजस्व के बंटवारे पर सिफारिश करता है।

15. भारत के संविधान में अनुच्छेद 14 किससे संबंधित है?

धर्म की स्वतंत्रता

शोषण के विरुद्ध अधिकार

समानता का अधिकार

संविधान संशोधन

व्याख्या:
अनुच्छेद 14 भारतीय संविधान में समानता के अधिकार से संबंधित है। इसके अनुसार राज्य किसी भी व्यक्ति के साथ कानून के समक्ष समानता और कानून के समान संरक्षण से वंचित नहीं करेगा। इसका उद्देश्य सभी नागरिकों को समान व्यवहार और न्याय सुनिश्चित करना है।

16. भारत में पहला राज्य जहां पंचायती राज लागू हुआ था?

उत्तर प्रदेश

राजस्थान

बिहार

मध्य प्रदेश

व्याख्या:
भारत में पंचायती राज व्यवस्था सबसे पहले राजस्थान राज्य में 2 अक्टूबर 1959 को नागौर जिले में लागू की गई थी। इसके बाद अन्य राज्यों में भी इस व्यवस्था को अपनाया गया।

17. भारत में राष्ट्रीय आपातकाल कितनी बार लगाया गया है?

3 बार

4 बार

1 बार

2 बार

व्याख्या:
भारत में राष्ट्रीय आपातकाल अब तक कुल 3 बार लगाया गया है — 1962 (चीन युद्ध), 1971 (पाकिस्तान युद्ध) और 1975 (आंतरिक अशांति) के दौरान। यह अनुच्छेद 352 के तहत घोषित किया जाता है।

18. संविधान का कौन-सा अनुच्छेद शिक्षा के अधिकार से संबंधित है?

अनुच्छेद 21A

अनुच्छेद 44

अनुच्छेद 280

अनुच्छेद 324

व्याख्या:
अनुच्छेद 21A शिक्षा के अधिकार से संबंधित है। इसे 86वें संविधान संशोधन, 2002 के तहत जोड़ा गया, जिसके अनुसार 6 से 14 वर्ष के बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार दिया गया है।

19. संविधान के किस भाग में भारत का संघात्मक स्वरूप वर्णित है?

भाग III

भाग V

भाग I

भाग IV

व्याख्या:
भारतीय संविधान के भाग I में भारत के संघात्मक स्वरूप का वर्णन किया गया है। इसमें भारत को “राज्यों का संघ” (Union of States) बताया गया है।
अनुच्छेद 1 के अनुसार, भारत अर्थात इंडिया राज्यों का एक संघ है। यह दर्शाता है कि भारत एक संघीय व्यवस्था वाला देश है, जहाँ केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का विभाजन किया गया है, हालांकि इसमें एकात्मक विशेषताएँ भी पाई जाती हैं।

20. ‘न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व’ की अवधारणा कहाँ से ली गई है?

अमेरिका

ब्रिटेन

फ्रांस

कनाडा

व्याख्या:
‘न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व’ की अवधारणा फ्रांस से ली गई है। यह फ्रांसीसी क्रांति के आदर्शों (Liberty, Equality, Fraternity) पर आधारित है।

इन मूल्यों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना में शामिल किया गया है, जो देश के लोकतांत्रिक और सामाजिक ढांचे को मजबूत बनाते हैं।

21. भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव कौन करता है?

राज्य विधानसभाएँ

संसद के दोनों सदनों के सदस्य

राष्ट्रपति

प्रधानमंत्री

व्याख्या:
भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के सदस्यों द्वारा किया जाता है। इसमें निर्वाचित और मनोनीत दोनों प्रकार के सदस्य भाग लेते हैं।
यह चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली (Proportional Representation) तथा एकल हस्तांतरणीय मत (Single Transferable Vote) के माध्यम से होता है।

22. संविधान के किस अनुच्छेद में आपातकाल का वर्णन है?

अनुच्छेद 280

अनुच्छेद 352

अनुच्छेद 324

अनुच्छेद 368

व्याख्या:
अनुच्छेद 352 राष्ट्रीय आपातकाल से संबंधित है। जब देश की सुरक्षा को खतरा होता है, तब इसे लागू किया जाता है।

भारतीय संविधान में आपातकाल के तीन प्रकार हैं:

  • अनुच्छेद 352 राष्ट्रीय आपातकाल : पूरे भारत या उसके किसी हिस्से में सुरक्षा को खतरा होने पर।
  • अनुच्छेद 356 राष्ट्रपति शासन : राज्यों में संवैधानिक तंत्र की विफलता पर।
  • अनुच्छेद 360 वित्तीय आपातकाल : जब देश की वित्तीय स्थिरता खतरे में हो।

23. राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?

प्रधानमंत्री

मुख्यमंत्री

राष्ट्रपति

संसद

व्याख्या:
राज्यपाल की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
संवैधानिक प्रावधान: अनुच्छेद 155।
कार्यकाल: सामान्यतः 5 वर्ष, लेकिन राष्ट्रपति की इच्छा तक।
योग्यता: वह भारत का नागरिक हो और 35 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो।
भूमिका: राज्यपाल राज्य का संवैधानिक प्रमुख होता है।

24. भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल कितना होता है?

4 वर्ष

6 वर्ष

5 वर्ष

7 वर्ष

व्याख्या:
भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष होता है।
पुनर्निर्वाचन: राष्ट्रपति दोबारा चुनाव लड़ने के लिए पात्र होते हैं।
इस्तीफा: वे अपना इस्तीफा उपराष्ट्रपति को संबोधित कर सकते हैं।
कार्यकाल की समाप्ति: 5 वर्ष पूरे होने के बाद भी, जब तक नया उत्तराधिकारी पद ग्रहण नहीं कर लेता, वे पद पर बने रह सकते हैं।

25. राज्यसभा में अधिकतम कितने सदस्य हो सकते हैं?

238

250

245

260

व्याख्या:
राज्यसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 250 निर्धारित की गई है। इसमें 238 सदस्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से होते हैं तथा 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा नामित किए जाते हैं।

वर्तमान में सदस्यों की संख्या 245 है, लेकिन अधिकतम सीमा 250 ही है — यही exam me पूछा जाता है।
Narendra Singh, Founder of Sarkari Exam Study

Narendra Singh

Founder

Sarkari Exam Study एक भरोसेमंद शैक्षणिक प्लेटफॉर्म है, जो सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को सटीक जानकारी, उपयोगी अध्ययन सामग्री और परीक्षा-केंद्रित संसाधन प्रदान करता है।

Leave a comment