भारत के पर्वत नदियाँ और झीलें से जुड़े 250 Important Static GK Questions पढ़ें। ये प्रश्न SSC, Railway, UPSC, Police, PET, Banking तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में ज्यादातर पूछे जाते हैं। सभी प्रश्न आसान भाषा और संक्षिप्त व्याख्या के साथ दिए गए हैं ताकि आपकी तैयारी मजबूत हो सके।
1) हिमालय की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है?
माउंट एवरेस्ट – यह दुनिया की सबसे ऊँची चोटी है (8,848 मीटर), जो नेपाल और तिब्बत की सीमा पर स्थित है।
2) भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कौन-सी है?
K2 गॉडविन ऑस्टिन – यह 8,611 मीटर ऊँची चोटी लद्दाख के काराकोरम श्रेणी में स्थित है, जो वर्तमान में पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में है।
3) पूर्ण रूप से भारत में स्थित सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है?
कंचनजंगा – यह 8,586 मीटर ऊँची चोटी सिक्किम राज्य में भारत और नेपाल की सीमा पर स्थित है।
4) भारत की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला कौन-सी है?
अरावली श्रेणी – यह दुनिया की सबसे पुरानी वलित (Fold) पर्वत श्रृंखलाओं में से एक है, जो मुख्य रूप से राजस्थान में फैली है।
5) अरावली पर्वत श्रेणी की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है?
गुरु शिखर – यह राजस्थान के माउंट आबू में स्थित है और इसकी कुल ऊँचाई समुद्र तल से 1,722 मीटर है।
6) दक्षिण भारत या प्रायद्वीपीय भारत की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है?
अनामुडी – यह चोटी केरल के इडुक्की जिले में अन्नामलाई पहाड़ियों पर स्थित है, जिसकी ऊँचाई 2,695 मीटर है।
7) नीलगिरी पहाड़ियों की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है?
डोडाबेटा (Doddabetta) – यह 2,637 मीटर ऊँची चोटी तमिलनाडु में स्थित है और यह दक्षिण भारत की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है।
8) पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट का मिलन किस पहाड़ी पर होता है?
नीलगिरी की पहाड़ियाँ – यह पहाड़ियाँ तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के बॉर्डर पर स्थित हैं और दोनों घाटों को आपस में जोड़ती हैं।
9) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है?
सैडल पीक – यह उत्तरी अंडमान द्वीप पर स्थित है और इसकी कुल ऊँचाई लगभग 732 मीटर है।
10) लक्षद्वीप समूह की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है?
माउंट नारचो – यह लक्षद्वीप के मिनीकॉय द्वीप पर स्थित सबसे ऊँचा बिंदु है, जिसकी ऊँचाई लगभग 74 मीटर है।
11) भारत की सबसे लंबी नदी कौन-सी है?
गंगा नदी – यह उत्तराखंड के गंगोत्री हिमनद से निकलती है और 2,525 किलोमीटर की दूरी तय करके बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
12) दक्षिण भारत की सबसे लंबी नदी कौन-सी है?
गोदावरी नदी – इसे ‘बूढ़ी गंगा’ या ‘दक्षिण गंगा’ भी कहते हैं, इसकी लंबाई 1,465 किलोमीटर है और यह महाराष्ट्र के नासिक से निकलती है।
13) भारत की किस नदी को ‘खुला नाला’ कहा जाता है?
यमुना नदी – अत्यधिक औद्योगिक कचरा और सीवेज गिरने के कारण दिल्ली और आगरा के पास यह नदी बेहद प्रदूषित हो चुकी है।
14) भारत की कौन-सी नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है?
माही नदी – यह मध्य प्रदेश से निकलकर राजस्थान और गुजरात से बहती हुई खंभात की खाड़ी (अरब सागर) में गिरती है।
15) भारत की कौन-सी नदियाँ पश्चिम की ओर बहती हुई अरब सागर में गिरती हैं?
नर्मदा और तापी – ये नदियाँ डेल्टा नहीं बनातीं, बल्कि पहाड़ों के बीच की भ्रंश घाटी (Rift Valley) से बहती हुई एस्चुअरी (ज्वारनदमुख) बनाती हैं।
16) भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की प्राकृतिक झील कौन-सी है?
वुलर झील – यह जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में स्थित है, जिसका निर्माण विवर्तनिक (Tetonic) गतिविधियों के कारण हुआ है।
17) भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की लैगून झील कौन-सी है?
चिल्का झील – यह ओडिशा राज्य में स्थित है और यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी समुद्री लैगून झील मानी जाती है।
18) भारत की सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित झील कौन-सी है?
चोलामू झील (त्सो ल्हामो) – यह उत्तरी सिक्किम में लगभग 5,330 मीटर (17,490 फीट) की ऊँचाई पर स्थित है, जहाँ से तीस्ता नदी निकलती है।
19) भारत की सबसे लंबी झील कौन-सी है?
वेम्बनाड झील – यह केरल राज्य में स्थित एक लैगून झील है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 96.5 किलोमीटर है।
20) पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन-सी है?
लोकटक झील – यह मणिपुर में स्थित है और इसी झील पर दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान ‘केयबुल लामजाओ’ है।
21) शिवसमुद्रम जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?
कावेरी नदी – यह कर्नाटक राज्य में स्थित है और इसी जलप्रपात पर भारत का पहला पनबिजली स्टेशन (1902) बनाया गया था।
22) भारत का सबसे ऊँचा सीधा गिरने वाला ‘प्लंज’ जलप्रपात कौन-सा है?
नोहकालिकाई जलप्रपात – यह मेघालय के चेरापूंजी के पास स्थित है, जिसकी ऊँचाई लगभग 340 मीटर (1,115 फीट) है और यह सीधे नीचे गिरता है।
23) धुआँधार जलप्रपात मध्य प्रदेश के किस शहर में और किस नदी पर है?
जबलपुर शहर (भेड़ाघाट) नर्मदा नदी – यह संगमरमर की चट्टानों के बीच स्थित है, जहाँ पानी इतनी तेजी से गिरता है कि चारों तरफ कोहरे या धुएँ जैसा दिखता है।
24) जोग या गरसोप्पा जलप्रपात का नया नाम क्या है और यह कहाँ है?
महात्मा गांधी जलप्रपात – यह कर्नाटक में शरावती नदी पर स्थित है और चार छोटे प्रपातों (राजा, रानी, रॉकेट और रोरर) से मिलकर बना है।
25) गोकाक जलप्रपात कर्नाटक के किस जिले में स्थित है?
बेलगाम (बेलगावी) जिला – यह घटप्रभा नदी पर स्थित एक खूबसूरत प्रपात है, जिसकी तुलना अक्सर कर्नाटक का नियाग्रा से की जाती है।
परीक्षा में पकड़ मजबूत के लिए संविधान के इन प्रश्नो को जरूर पढ़े एक एक प्रश्न महत्पूर्ण हैं?