Indian Constitution – 40 Important Question (Set‑2) परीक्षा तैयारी हेतु

भारतीय संविधान (Indian Constitution) प्रतियोगी परीक्षाओं का एक महत्वपूर्ण और स्कोरिंग विषय है। इस विषय से जुड़े प्रश्न लगभग हर परीक्षा में पूछे जाते हैं, इसलिए इसकी मजबूत तैयारी सफलता के लिए आवश्यक है।
इस पोस्ट में Indian Constitution के 40 महत्वपूर्ण प्रश्न (Set-2) को सरल और स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत किया गया है। ये सभी प्रश्न परीक्षा के दृष्टिकोण से तैयार किए गए हैं, जिससे आप अपने सामान्य ज्ञान को मजबूत कर सकें और महत्वपूर्ण टॉपिक्स को आसानी से समझ सकें
यह सेट खासतौर पर उन छात्रों के लिए उपयोगी है जो अपनी तैयारी को अगले स्तर तक ले जाना चाहते हैं

अगर आपने हमारा पिछला सेट नहीं पढ़ा है, तो आप यहाँ से पढ़ सकते हैं –
Indian Constitution – 40 Question (Set-1)


1) भारतीय संविधान सभा में कुल कितने सदस्य थे?

281 सदस्य

299 सदस्य

308 सदस्य

389 सदस्य

व्याख्या: भारतीय संविधान सभा में प्रारंभ में कुल 389 सदस्य थे। इनमें 296 ब्रिटिश भारत के प्रांतों से और 93 देशी रियासतों से थे। विभाजन के बाद यह संख्या घटकर 299 रह गई थी।

2) भारत का संविधान किस प्रकार का संविधान है?

अलिखित संविधान

मौखिक संविधान

लिखित संविधान

संक्षिप्त संविधान

व्याख्या: भारतीय संविधान एक लिखित संविधान है क्योंकि इसके सभी प्रावधान लिखित रूप में दर्ज हैं और यह विश्व के सबसे विस्तृत संविधानों में से एक है। ध्यान रहे कि यदि प्रश्न “संशोधन की प्रकृति” के आधार पर पूछा जाए, तो सही उत्तर होगा — कठोर और लचीले का मिश्रित संविधान। परंतु सामान्य रूप से “प्रकार” पूछे जाने पर उत्तर लिखित संविधान माना जाता है।

3) भारत का संविधान किस देश के संविधान से सबसे अधिक प्रेरित है?

संयुक्त राज्य अमेरिका

कनाडा

ब्रिटेन

आयरलैंड

व्याख्या: भारतीय संविधान ने अनेक देशों के संविधानों से प्रावधान ग्रहण किए हैं, लेकिन सबसे अधिक प्रभाव ब्रिटेन के संविधान का माना जाता है। संसदीय शासन प्रणाली, मंत्रिमंडलीय व्यवस्था और विधायी प्रक्रियाएँ मुख्यतः ब्रिटिश प्रणाली से ली गई हैं। इसलिए सामान्य परीक्षा प्रश्नों में सही उत्तर ब्रिटेन माना जाता है।

4) संविधान सभा में महिला सदस्यों की कुल संख्या कितनी थी?

12

18

15

9

व्याख्या: भारतीय संविधान सभा में कुल 15 महिला सदस्य थीं। प्रमुख महिला सदस्यों में अम्मू स्वामीनाथन, एनी मस्कारेन, दक्षिणायनी वेलायुधन, बेगम एजाज रसूल, दुर्गाबाई देशमुख, हंसा जीवराज मेहता, कमला चौधरी, लीला रॉय, मालती चौधरी, पूर्णिमा बनर्जी, राजकुमारी, रेणुका रे, सरोजिनी नायडू, सुचेता कृपलानी, विजयलक्ष्मी पंडित, शामिल थीं। परीक्षा की दृष्टि से कुल संख्या (15) सबसे अधिक पूछी जाती है, जबकि नाम सामान्यतः जानकारी हेतु दिए जाते हैं।

5) संविधान सभा की मसौदा समिति के अध्यक्ष कौन थे?

जवाहरलाल नेहरू

डॉ. राजेंद्र प्रसाद

डॉ. भीमराव आंबेडकर

सरदार वल्लभभाई पटेल

व्याख्या: संविधान सभा की मसौदा समिति (Drafting Committee) के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर थे। इस समिति का गठन 29 अगस्त 1947 को किया गया था। डॉ. आंबेडकर ने संविधान के प्रारूप को तैयार करने में प्रमुख भूमिका निभाई, इसलिए उन्हें संविधान का मुख्य शिल्पकार भी कहा जाता है।

6) भारतीय संविधान की मूल प्रति किस भाषा में लिखी गई है?

केवल अंग्रेज़ी

संस्कृत

हिंदी और अंग्रेज़ी

उर्दू

व्याख्या: भारतीय संविधान की मूल हस्तलिखित प्रति हिंदी और अंग्रेज़ी — दोनों भाषाओं में तैयार की गई थी। अंग्रेज़ी प्रति प्रेम बिहारी नारायण रायज़ादा द्वारा तथा हिंदी प्रति वसंत कृष्ण वैद्य द्वारा लिखी गई थी। दोनों मूल प्रतियाँ संसद भवन में सुरक्षित रखी गई हैं।

7) संविधान की उद्देशिका (Preamble) का पहला शब्द क्या है?

भारत

लोकतंत्र

हम

न्याय

व्याख्या: भारतीय संविधान की उद्देशिका “हम भारत के लोग” शब्दों से प्रारंभ होती है। इसलिए परीक्षा की दृष्टि से पहला शब्द “हम” माना जाता है।

8) संविधान के किस भाग में भारतीय संघ की व्यवस्था की गई है?

भाग तीन

भाग दो

भाग चार

भाग एक

व्याख्या: भारतीय संविधान के भाग एक में भारतीय संघ तथा उसके राज्य क्षेत्र की व्यवस्था का वर्णन किया गया है। इसमें संघ का नाम, राज्य क्षेत्र और नए राज्यों के गठन से संबंधित प्रावधान शामिल हैं।

9) भारतीय संसद का प्रमुख कौन होता है?

प्रधानमंत्री

राष्ट्रपति

लोकसभा अध्यक्ष

राज्यसभा के सभापति

व्याख्या: भारतीय संसद तीन अंगों से मिलकर बनी है — राष्ट्रपति, लोकसभा और राज्यसभा। इसलिए संसद का प्रमुख राष्ट्रपति को माना जाता है। कोई भी विधेयक राष्ट्रपति की स्वीकृति के बिना कानून नहीं बनता।

10) भारत में एकात्मक शासन प्रणाली को कौन लागू करता है?

प्रधानमंत्री

संसद

राष्ट्रपति

सर्वोच्च न्यायालय

व्याख्या: भारत सामान्य रूप से संघीय शासन प्रणाली वाला देश है। लेकिन जब किसी राज्य में संवैधानिक तंत्र विफल हो जाता है, तो अनुच्छेद 356 के अंतर्गत राष्ट्रपति शासन लागू किया जाता है। राष्ट्रपति शासन लागू होने पर राज्य की शक्तियाँ केंद्र के अधीन आ जाती हैं और व्यवस्था व्यवहार में एकात्मक स्वरूप ले लेती है।

11) स्वतंत्र न्यायपालिका की व्यवस्था भारत ने किस देश से ली है?

कनाडा

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)

ब्रिटेन

ऑस्ट्रेलिया

व्याख्या:
भारत में स्वतंत्र न्यायपालिका की व्यवस्था अमेरिका से ली गई है।
इसका अर्थ है कि न्यायालय सरकार से स्वतंत्र होकर निर्णय लेते हैं।
न्यायपालिका कार्यपालिका और विधायिका के नियंत्रण में नहीं होती।
सुप्रीम कोर्ट संविधान का संरक्षक और अंतिम व्याख्याकार है।

12) आपातकालीन शक्तियाँ किसके पास होती हैं?

प्रधानमंत्री

संसद

सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रपति

व्याख्या:
भारतीय संविधान में आपातकाल घोषित करने की शक्ति राष्ट्रपति के पास होती है।
यह प्रावधान अनुच्छेद 352, 356 और 360 में दिया गया है।
राष्ट्रपति यह घोषणा मंत्रिपरिषद की सलाह पर करते हैं।
आपातकाल के समय केंद्र सरकार की शक्तियाँ बढ़ जाती हैं।
ध्यान दें: इन आपातकालीन घोषणाओं को एक महीने के भीतर संसद के दोनों सदनों द्वारा मंजूरी मिलनी अनिवार्य है।

13) किस अनुच्छेद में सांविधानिक उपचारों का अधिकार दिया गया है?

अनुच्छेद 19

अनुच्छेद 32

अनुच्छेद 21

अनुच्छेद 14

व्याख्या:
सांविधानिक उपचारों का अधिकार अनुच्छेद 32 में दिया गया है।
इसके तहत नागरिक अपने मौलिक अधिकारों के उल्लंघन पर सीधे सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं।
डॉ. भीमराव आंबेडकर ने इसे संविधान की आत्मा और हृदय कहा था।
सुप्रीम कोर्ट रिट जारी करके अधिकारों की रक्षा करता है।

14) ‘जीवन के अधिकार’ को विस्तार देने वाला अनुच्छेद कौन-सा है?

अनुच्छेद 19

अनुच्छेद 14

अनुच्छेद 21

अनुच्छेद 32

व्याख्या:
अनुच्छेद 21 जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार से संबंधित है।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसलों के माध्यम से इस अनुच्छेद का दायरा बहुत बढ़ाया है।
इसमें सम्मानपूर्वक जीवन, स्वच्छ पर्यावरण, शिक्षा, गोपनीयता जैसे अधिकार भी शामिल किए गए हैं।
इसलिए इसे जीवन के अधिकार को विस्तार देने वाला अनुच्छेद कहा जाता है।

15) अनुच्छेद 17 किससे संबंधित है?

समानता का अधिकार

स्वतंत्रता का अधिकार

धार्मिक स्वतंत्रता

अस्पृश्यता का उन्मूलन

व्याख्या:
अनुच्छेद 17 अस्पृश्यता के उन्मूलन से संबंधित है।
इसके तहत अस्पृश्यता को समाप्त घोषित किया गया है और इसका किसी भी रूप में पालन दंडनीय अपराध है।
यह मौलिक अधिकारों के अंतर्गत आता है।
इसका उद्देश्य सामाजिक समानता और न्याय स्थापित करना है।
संक्षेप में, अनुच्छेद 17 भारत में छुआछूत की सामाजिक बुराई को खत्म करने और सभी के लिए सामाजिक समानता स्थापित करने का एक संवैधानिक प्रावधान है.

16) धर्म की स्वतंत्रता किस अनुच्छेद में दी गई है?

अनुच्छेद 19–22

अनुच्छेद 29–30

अनुच्छेद 25–28

अनुच्छेद 32

व्याख्या:
धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार अनुच्छेद 25 से 28 तक दिया गया है।
अनुच्छेद 25: अंतरात्मा की स्वतंत्रता और धर्म को अबाध रूप से मानने, आचरण करने और प्रचार करने की स्वतंत्रता।
अनुच्छेद 26: धधार्मिक मामलों के प्रबंधन की स्वतंत्रता।
अनुच्छेद 27: किसी विशिष्ट धर्म को बढ़ावा देने के लिए कर (Tax) देने से स्वतंत्रता।
अनुच्छेद 28: सरकारी शिक्षा संस्थानों में धार्मिक शिक्षा या पूजा में शामिल न होने की स्वतंत्रता।

17) मौलिक कर्तव्यों को संविधान में जोड़ने की सिफारिश किसने की थी?

संविधान सभा

स्वर्ण सिंह समिति

सच्चर समिति

सरकारिया आयोग

व्याख्या:
मौलिक कर्तव्यों को संविधान में जोड़ने की सिफारिश स्वर्ण सिंह समिति ने की थी।
इसके आधार पर 42वें संविधान संशोधन अधिनियम 1976 द्वारा इन्हें जोड़ा गया।
मौलिक कर्तव्य संविधान के भाग IVA में रखे गए हैं।
ये नागरिकों के नैतिक दायित्व बताते हैं।

18) नीति निदेशक सिद्धांत (DPSP) संविधान के किस भाग में हैं?

भाग III

भाग IV A

भाग IV

भाग II

व्याख्या:
नीति निदेशक सिद्धांत संविधान के भाग IV में दिए गए हैं।
ये अनुच्छेद 36 से 51 तक वर्णित हैं।
इनका उद्देश्य राज्य को सामाजिक और आर्थिक न्याय आधारित नीति बनाने का मार्ग दिखाना है।
ये न्यायालय द्वारा लागू नहीं कराए जा सकते, लेकिन शासन के लिए मार्गदर्शक हैं।
प्रेरणा: ये आयरिश संविधान (आयरलैंड) से प्रेरित हैं।

19) संविधान में भाषा से संबंधित समिति कौन सी थी?

मौलिक अधिकार समिति

मसौदा समिति

संघ शक्ति समिति

राजभाषा समिति

व्याख्या:
संविधान सभा में भाषा संबंधी प्रावधान तय करने के लिए राजभाषा समिति बनाई गई थी।
इसे मुंशी–आयंगार समिति भी कहा जाता है।
इस समिति ने राजभाषा, लिपि और अंकों के उपयोग पर सुझाव दिए।
इसके आधार पर हिंदी को देवनागरी लिपि में संघ की राजभाषा स्वीकार किया गया।

20) 8वीं अनुसूची में शुरू में कितनी भाषाएं थीं?

18

14

22

12

व्याख्या:
संविधान लागू होने के समय 8वीं अनुसूची में कुल 14 भाषाएं शामिल थीं।
असमिया, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु और उर्दू।
बाद में विभिन्न संविधान संशोधनों द्वारा नई भाषाएं जोड़ी गईं।
सिंधी,कोंकणी, मणिपुरी, नेपाली, बोडो, डोगरी, संथाली, मैथिली
इसलिए “शुरू में = 14” और “वर्तमान = 22” याद रखना महत्वपूर्ण है।

21) लोकसभा सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?

30 वर्ष

25 वर्ष

21 वर्ष

35 वर्ष

व्याख्या:
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 84 के अनुसार लोकसभा सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए तथा अन्य विधिक योग्यताओं को भी पूरा करना आवश्यक है।
  • लोकसभा सदस्य → 25 वर्ष
  • राज्यसभा सदस्य → 30 वर्ष
  • राष्ट्रपति → 35 वर्ष
  • राज्यपाल → 35 वर्ष
  • मुख्यमंत्री → 25 वर्ष (क्योंकि वह विधान सभा सदस्य होता है)

22) राज्यसभा की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी निर्धारित की गई है?

250

245

238

252

व्याख्या:
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 के अनुसार राज्यसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 250 निर्धारित की गई है। इनमें से 238 सदस्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा 12 सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा साहित्य, विज्ञान, कला एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में विशेष ज्ञान या अनुभव के आधार पर नामित किया जाता है।

23) उपराष्ट्रपति राज्यसभा का क्या होता है?

सदस्य

नेता सदन

पदेन सभापति

उपसभापति

व्याख्या:
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 64 के अनुसार उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है। वह राज्यसभा की बैठकों की अध्यक्षता करता है, परंतु सामान्य परिस्थितियों में मतदान नहीं करता। मतों की समानता की स्थिति में उसे निर्णायक मत (Casting Vote) देने का अधिकार होता है।

24) प्रधानमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?

लोकसभा अध्यक्ष

संसद

भारत का मुख्य न्यायाधीश

राष्ट्रपति

व्याख्या:
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75(1) के अनुसार प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
सामान्यतः राष्ट्रपति लोकसभा में बहुमत प्राप्त दल या गठबंधन के नेता को प्रधानमंत्री नियुक्त करता है।
प्रधानमंत्री की सलाह पर ही अन्य मंत्रियों की नियुक्ति होती है तथा मंत्रिपरिषद लोकसभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होती है।

25) संसद की संयुक्त बैठक कौन बुलाता है?

प्रधानमंत्री

राष्ट्रपति

लोकसभा अध्यक्ष

राज्यसभा के सभापति

व्याख्या:
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 108 के अनुसार संसद की संयुक्त बैठक राष्ट्रपति द्वारा बुलाई जाती है।
संयुक्त बैठक तब आयोजित की जाती है जब लोकसभा और राज्यसभा के बीच किसी साधारण विधेयक को लेकर गतिरोध उत्पन्न हो जाता है।

26) पंचायती राज को संविधान में कब शामिल किया गया?

42वें संविधान संशोधन, 1976

73वें संविधान संशोधन, 1992

44वें संविधान संशोधन, 1978

86वें संविधान संशोधन, 2002

व्याख्या:
पंचायती राज व्यवस्था को 73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 द्वारा संविधान में जोड़ा गया, जो 24 अप्रैल 1993 से प्रभावी हुआ। इस संशोधन के माध्यम से संविधान में भाग IX (अनुच्छेद 243 से 243-O) जोड़ा गया तथा पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया। इसी संशोधन द्वारा 11वीं अनुसूची भी जोड़ी गई, जिसमें 29 विषय शामिल किए गए हैं।

27) नगरपालिकाओं को संवैधानिक दर्जा कब मिला?

73वें संविधान संशोधन, 1992

44वें संविधान संशोधन, 1978

42वें संविधान संशोधन, 1976

74वें संविधान संशोधन, 1992

व्याख्या:
नगरपालिकाओं को 74वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 द्वारा संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया।
यह संशोधन 1 जून 1993 से प्रभावी हुआ। इसके तहत संविधान में भाग IX-A (अनुच्छेद 243P से 243ZG) जोड़ा गया तथा 12वीं अनुसूची में 18 विषय शामिल किए गए।

28) ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ की प्रणाली किस चुनाव में लागू होती है?

राष्ट्रपति चुनाव

लोकसभा एवं राज्य विधान सभा चुनाव

राज्यसभा चुनाव

उपराष्ट्रपति चुनाव

व्याख्या:
‘एक व्यक्ति, एक वोट’ का अर्थ है कि प्रत्येक योग्य नागरिक केवल एक ही मत देता है और सभी मतों का समान महत्व होता है। यह व्यवस्था लोकसभा और राज्य विधान सभा के चुनाव में लागू होती है क्योंकि ये प्रत्यक्ष चुनाव होते हैं, जिनमें जनता सीधे अपने प्रतिनिधि को चुनती है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के चुनाव प्रत्यक्ष नहीं होते, इसलिए वहाँ यह प्रणाली लागू नहीं होती।

29) राजभाषा से संबंधित अनुच्छेद कौन-सा है?

अनुच्छेद 320

अनुच्छेद 343

अनुच्छेद 352

अनुच्छेद 368

व्याख्या:
भारतीय संविधान में संघ की राजभाषा से संबंधित प्रावधान अनुच्छेद 343 में दिए गए हैं। इसके अनुसार संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी निर्धारित की गई है। संविधान में राजभाषा से जुड़े प्रावधान अनुच्छेद 343 से 351 तक भाग XVII में दिए गए हैं।

30) राज्यपाल की न्यूनतम आयु सीमा क्या है?

30 वर्ष

25 वर्ष

35 वर्ष

40 वर्ष

व्याख्या:
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 157 के अनुसार राज्यपाल बनने के लिए व्यक्ति का भारत का नागरिक होना आवश्यक है और उसकी न्यूनतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।

31) भारत में न्यायपालिका की एकीकृत प्रणाली किस देश से ली गई है?

संयुक्त राज्य अमेरिका

कनाडा

ऑस्ट्रेलिया

ब्रिटेन

व्याख्या:
भारत में न्यायपालिका की एकीकृत प्रणाली ब्रिटेन से ली गई है। इस व्यवस्था में सर्वोच्च न्यायालय शीर्ष पर होता है और उसके अधीन उच्च न्यायालय तथा अधीनस्थ न्यायालय कार्य करते हैं, जिससे पूरे देश में न्यायपालिका की एक समान संरचना बनी रहती है।

32) राष्ट्रपति को संसद महाभियोग द्वारा कब हटा सकती है?

जब वह इस्तीफा दे दे

जब संसद चाहे

जब वह संविधान का उल्लंघन करे

जब सर्वोच्च न्यायालय आदेश दे

व्याख्या:
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 61 के अनुसार राष्ट्रपति को केवल संविधान के उल्लंघन के आधार पर ही महाभियोग की प्रक्रिया द्वारा पद से हटाया जा सकता है। महाभियोग की प्रक्रिया संसद के किसी भी सदन में प्रारंभ की जा सकती है।

सामान्य ज्ञान के अन्य महत्वपूर्ण विषयों को समझने के लिए आप यह पोस्ट भी जरूर पढ़ें —
खेल और उनके जन्म स्थान, जो परीक्षा में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों को कवर करता है।

33) संविधान की प्रस्तावना में कुल कितने मुख्य उद्देश्य बताए गए हैं?

4

3

5

6

व्याख्या:
भारतीय संविधान की प्रस्तावना में चार मुख्य उद्देश्य बताए गए हैं—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता। ये उद्देश्य भारतीय लोकतंत्र के मूल आदर्शों को दर्शाते हैं और नागरिकों के लिए समान अधिकार एवं अवसर सुनिश्चित करने पर बल देते हैं।

34) अनुच्छेद 370 कब हटाया गया?

26 जनवरी 2019

15 अगस्त 2019

5 अगस्त 2019

26 नवंबर 2019

व्याख्या:
5 अगस्त 2019 को भारत सरकार ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त कर दिया। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर राज्य का विशेष दर्जा समाप्त हो गया और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों—जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख—में पुनर्गठित कर दिया गया।

35) राज्यसभा को स्थायी सदन क्यों कहा जाता है?

क्योंकि इसके सभी सदस्य जीवन भर के लिए चुने जाते हैं

क्योंकि इसे कभी भंग नहीं किया जाता

क्योंकि इसके सदस्य सीधे जनता द्वारा चुने जाते हैं

क्योंकि इसका कार्यकाल 10 वर्ष होता है

व्याख्या:
राज्यसभा को स्थायी सदन कहा जाता है क्योंकि इसे कभी भंग नहीं किया जाता। इसके सदस्य 6 वर्ष के लिए चुने जाते हैं और हर दो वर्ष में लगभग एक-तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त हो जाते हैं तथा उनके स्थान पर नए सदस्य चुने जाते हैं। इसलिए राज्यसभा लगातार कार्य करती रहती है।

36) सुप्रीम कोर्ट के जज की सेवानिवृत्ति की आयु क्या है?

60 वर्ष

62 वर्ष

70 वर्ष

65 वर्ष

व्याख्या:
भारतीय संविधान के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु तक अपने पद पर रहते हैं। इसके बाद वे सेवानिवृत्त हो जाते हैं। वहीं उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष होती है।

37) राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितना होता है?

5 वर्ष

6 वर्ष

4 वर्ष

7 वर्ष

व्याख्या:
राज्यसभा के प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल 6 वर्ष होता है। हर दो वर्ष में राज्यसभा के लगभग एक-तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त हो जाते हैं और उनके स्थान पर नए सदस्य चुने जाते हैं, इसलिए राज्यसभा को स्थायी सदन कहा जाता है।

38) केंद्र-राज्य संबंधों पर रिपोर्ट देने वाला आयोग कौन था?

मंडल आयोग

सच्चर आयोग

सरकारिया आयोग

काका कालेलकर आयोग

व्याख्या:
केंद्र और राज्यों के बीच संबंधों की समीक्षा करने के लिए 1983 में सरकारिया आयोग का गठन किया गया था। इस आयोग ने 1988 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें केंद्र-राज्य संबंधों को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

39) वित्तीय आपातकाल का प्रावधान किस अनुच्छेद में है?

अनुच्छेद 352

अनुच्छेद 360

अनुच्छेद 356

अनुच्छेद 368

व्याख्या:
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 360 में वित्तीय आपातकाल का प्रावधान किया गया है। यदि देश की वित्तीय स्थिरता या साख को खतरा हो तो राष्ट्रपति वित्तीय आपातकाल घोषित कर सकता है। अब तक भारत में कभी भी वित्तीय आपातकाल लागू नहीं किया गया है।

40) संविधान संशोधन प्रक्रिया किस देश से ली गई है?

ब्रिटेन

अमेरिका

दक्षिण अफ्रीका

कनाडा

व्याख्या:
भारतीय संविधान में संशोधन की प्रक्रिया दक्षिण अफ्रीका के संविधान से ली गई है। संविधान संशोधन से संबंधित प्रावधान अनुच्छेद 368 में दिए गए हैं, जिसके अनुसार संसद विशेष बहुमत से संविधान में संशोधन कर सकती है।

उम्मीद है कि यह Indian Constitution – 40 Important Question (Set-2) आपके परीक्षा की तैयारी में उपयोगी साबित हुआ होगा। नियमित अभ्यास और सही दिशा में मेहनत आपको सफलता के करीब ले जाती है।

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट SarkariExamStudy.com को बुकमार्क करना न भूलें

साथ ही, अपने सुझाव या सवाल नीचे कमेंट में जरूर लिखें — हम आपकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं।

अपनी सामान्य ज्ञान (GK) की तैयारी को जांचने के लिए आप हमारा यह क्विज़ भी जरूर दें —
GK Quiz Test – 2 जो परीक्षा स्तर के महत्वपूर्ण प्रश्नों पर आधारित है।

Narendra Singh, Founder of Sarkari Exam Study

Narendra Singh

Founder

Sarkari Exam Study एक भरोसेमंद शैक्षणिक प्लेटफॉर्म है, जो सरकारी एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को सटीक जानकारी, उपयोगी अध्ययन सामग्री और परीक्षा-केंद्रित संसाधन प्रदान करता है।

इस वेबसाइट को एक बार शेयर जरूर करें 👇

Leave a comment