भारतीय अर्थव्यवस्था सामान्य ज्ञान: 40 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न | Indian Economy GK in Hindi

Indian Economy भारतीय अर्थव्यवस्था सामान्य ज्ञान: 40 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर और व्याख्या सहित। यह सेट NCERT आधारित है और One Day Exams जैसे SSC, Railway, Police, Home Guard, Defence, State Exams की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी है। को आसान भाषा में पढ़ें और अपनी परीक्षा तैयारी को मजबूत करें।

यहाँ क्लिक करें और पढ़ें:
UP Home Guard GK- 40 सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर


Q.1 भारत में पंचवर्षीय योजनाओं की शुरुआत कब हुई?

1947

1951

1956

1962

व्याख्या: भारत में पहली पंचवर्षीय योजना की शुरुआत 1951 में हुई। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि और बुनियादी ढाँचे को मजबूत करना था। इस योजना के माध्यम से भारत ने आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और गरीबी उन्मूलन के लक्ष्यों की दिशा में कदम उठाए। सरकार ने योजना के जरिए सामाजिक और आर्थिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश की। पहली योजना ने देश की आर्थिक संरचना को व्यवस्थित रूप से विकसित करने का मार्ग तैयार किया।

Q.2 भारतीय अर्थव्यवस्था किस प्रकार की अर्थव्यवस्था है?

पूंजीवादी अर्थव्यवस्था

समाजवादी अर्थव्यवस्था

मिश्रित अर्थव्यवस्था

सामंती अर्थव्यवस्था

व्याख्या: भारत की अर्थव्यवस्था मिश्रित अर्थव्यवस्था (Mixed Economy) है, जिसमें सरकार और निजी क्षेत्र दोनों की भूमिका होती है। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र (सरकारी उद्योग) और निजी क्षेत्र (निजी उद्योग) साथ-साथ काम करते हैं। यह मॉडल समाजवाद और पूंजीवाद दोनों के गुणों को मिलाकर बनाया गया है, ताकि सामाजिक न्याय और आर्थिक विकास दोनों को साधा जा सके।

Q.3 हरित क्रांति मुख्यतः किससे संबंधित है?

दुग्ध उत्पादन

खाद्यान्न उत्पादन

औद्योगिक उत्पादन

मत्स्य उत्पादन

व्याख्या: हरित क्रांति का उद्देश्य उच्च उपज वाली किस्मों और आधुनिक तकनीक से खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाना था।

Q.4 भारत में राष्ट्रीय आय की गणना कौन करता है?

RBI

वित्त मंत्रालय

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय

नीति आयोग

व्याख्या: भारत में राष्ट्रीय आय की गणना पहले केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) करता था। वर्ष 2019 में CSO को राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (NSSO) के साथ मिलाकर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) का गठन किया गया। NSO, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। वर्तमान में राष्ट्रीय आय की गणना NSO (2019) द्वारा की जाती है

Q.5 ‘GST’ किस प्रकार का कर है?

अप्रत्यक्ष कर

प्रत्यक्ष कर

आयकर

संपत्ति कर

व्याख्या: GST एक अप्रत्यक्ष कर है जो वस्तुओं और सेवाओं पर लगाया जाता है।

Q.6: भारत में ‘नोटबंदी’ किस वर्ष हुई थी?

2014

2015

2016

2017

व्याख्या: 8 नवम्बर 2016 को ₹500 और ₹1000 के नोट बंद किए गए थे। इसका मुख्य उद्देश्य काले धन, भ्रष्टाचार और नकली मुद्रा पर नियंत्रण करना था।

Q.7 ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम कब शुरू हुआ?

2012

2014

2016

2018

व्याख्या: ‘मेक इन इंडिया’ योजना 25 सितंबर 2014 को शुरू की गई थी। यह योजना भारत सरकार ने इसलिए शुरू की ताकि भारत में ही चीज़ों का निर्माण हो। इससे विदेशी कंपनियाँ भारत में फैक्ट्री लगाएँ और लोगों को रोज़गार मिले। इसका लक्ष्य भारत को उद्योग और उत्पादन का बड़ा केंद्र बनाना है।

Q.8 ‘नाबार्ड’ किस क्षेत्र से संबंधित है?

उद्योग

कृषि एवं ग्रामीण विकास

शिक्षा

परिवहन

व्याख्या: (NABARD) का संबंध कृषि और ग्रामीण विकास क्षेत्र से है। यह संस्था किसानों, ग्रामीण उद्योगों और सहकारी बैंकों को वित्तीय सहायता देती है। नाबार्ड का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। यह कृषि, कुटीर एवं लघु उद्योगों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Q.9 ‘मुद्रास्फीति’ का अर्थ है—

कीमतों में गिरावट

कीमतों में वृद्धि

उत्पादन में वृद्धि

निर्यात में कमी

व्याख्या: (मांग-आपूर्ति असंतुलन और मुद्रा आपूर्ति वृद्धि।) मुद्रास्फीति तब होती है जब मुद्रा की मात्रा वस्तुओं की तुलना में बढ़ जाती है। यदि मांग अधिक और आपूर्ति कम हो जाती है तो कीमतें बढ़ने लगती हैं। उत्पादन लागत (जैसे ईंधन, मजदूरी) बढ़ने से भी वस्तुएँ महँगी हो जाती हैं। सरकार द्वारा अधिक सरकारी खर्च या घाटा भी मुद्रास्फीति को बढ़ाता है।

Q.10 ‘नार्मल GDP’ किसे कहते हैं?

स्थिर मूल्य पर GDP

चालू मूल्य पर GDP

विदेशी मुद्रा में GDP

कृषि क्षेत्र की GDP

व्याख्या: (वर्तमान कीमतों पर मापी गई GDP को नॉमिनल GDP कहते हैं) Nominal GDP उसे कहते हैं जिसमें देश के भीतर एक वर्ष में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य वर्तमान वर्ष की कीमतों पर जोड़ा जाता है। इसमें मुद्रास्फीति या अपस्फीति का प्रभाव शामिल रहता है। इसलिए नॉमिनल GDP बढ़ने का कारण वास्तविक उत्पादन नहीं, बल्कि कीमतों में वृद्धि भी हो सकता है।

Q.11 भारत में योजना आयोग का गठन कब हुआ?

1947

1950

1951

1956

व्याख्या: भारत में योजना आयोग का गठन 15 मार्च 1950 को किया गया। इसकी स्थापना प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य देश की आर्थिक योजनाएँ बनाना और विकास की दिशा तय करना था।

Q.12 पंचम पंचवर्षीय योजना का प्रमुख उद्देश्य क्या था?

कृषि उत्पादन में वृद्धि

भारी उद्योगों का विकास

गरीबी हटाओ और सामाजिक न्याय

आर्थिक उदारीकरण

व्याख्या: पंचम पंचवर्षीय योजना (1974–1979) का मुख्य उद्देश्य “गरीबी हटाओ” के माध्यम से देश में आर्थिक असमानता को कम करना और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना था। इस योजना में रोज़गार सृजन, आय के समान वितरण और कमजोर वर्गों के कल्याण पर विशेष जोर दिया गया।

Q.13 ‘मुद्रा योजना’ किससे संबंधित है?

कृषि ऋण

लघु उद्योग ऋण

शिक्षा ऋण

गृह ऋण

व्याख्या: मुद्रा योजना लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी।

Q.14 ‘नार्मल GDP’ और ‘रियल GDP’ में अंतर क्या है?

चालू कीमतों पर,स्थिर कीमतों पर

दोनों चालू कीमतों पर

दोनों स्थिर कीमतों पर

दोनों विदेशी मुद्रा में

व्याख्या: (नॉमिनल = मूल्य + उत्पादन, रियल = केवल उत्पादन।) नॉमिनल GDP वह है जिसे वर्तमान वर्ष की कीमतों पर मापा जाता है। इसमें मुद्रास्फीति या मूल्य वृद्धि शामिल रहती है, इसलिए GDP का मान केवल कीमतों के बदलाव से भी बढ़ सकता है। रियल GDP वह है जिसे किसी आधार वर्ष की स्थिर कीमतों पर मापा जाता है। इससे मुद्रास्फीति का प्रभाव हट जाता है और केवल वास्तविक उत्पादन और विकास का सही आकलन किया जा सकता है।

Q.15 ‘भारतीय रिज़र्व बैंक’ की स्थापना कब हुई?

1930

1935

1947

1950

व्याख्या: RBI की स्थापना 1 April 1935 में हुई थी और यह भारत का केंद्रीय बैंक है।

Q.16 ‘नाबार्ड’ (NABARD) की स्थापना कब हुई?

1975

1982

1991

2000

व्याख्या: (NABARD) की स्थापना 12 जुलाई 1982 को की गई थी। यह कृषि और ग्रामीण विकास क्षेत्र से संबंधित प्रमुख वित्तीय संस्थान है। नाबार्ड का उद्देश्य है किसानों, सहकारी बैंकों और ग्रामीण उद्योगों को ऋण और वित्तीय सहायता प्रदान करना।

Q.17 ‘नोटबंदी’ के समय कौन से नोट बंद किए गए थे?

₹200 और ₹500

₹2000 और ₹100

₹500 और ₹1000

₹50 और ₹100

व्याख्या: नोटबंदी (8 नवंबर 2016) के समय भारत में ₹500 और ₹1000 के पुराने नोट बंद किए गए थे।

Q.18: ‘नीति आयोग’ का गठन कब हुआ?

2012

2015

2016

2017

व्याख्या: नीति आयोग का गठन 1 जनवरी 2015 को किया गया। यह योजना आयोग (Planning Commission) की जगह आया और इसका उद्देश्य देश की नीति निर्माण और आर्थिक विकास में मार्गदर्शन करना है। नीति आयोग के माध्यम से सरकार विकास की रणनीति तैयार करती है और राज्यों के साथ समन्वय करती है।

Q.19: ‘मुद्रास्फीति’ को नियंत्रित करने के लिए RBI कौन सा उपाय करता है?

नोट छापना

रेपो रेट बढ़ाना

कर घटाना

निर्यात बढ़ाना

व्याख्या: RBI रेपो रेट बढ़ाकर ऋण महँगा करता है जिससे मांग घटती है और मुद्रास्फीति नियंत्रित होती है। RBI मुद्रास्फीति को कम करने के लिए मुख्य रूप से तीन उपाय करता है: 1-रेपो रेट बढ़ाना – बैंकों से लोन महंगा करना। 2-CRR बढ़ाना – बैंकों के पास नकदी घटाना। 3-ओपन मार्केट ऑपरेशन – बाज़ार से मुद्रा कम करना।

Q.20 स्वतंत्र भारत का पहला बजट किसने प्रस्तुत किया?

जवाहरलाल नेहरू

आर.के. शनमुखम चेट्टी

सी.डी. देशमुख

मोरारजी देसाई

व्याख्या: स्वतंत्र भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को आर. के. शणमुखम चेट्टी द्वारा पेश किया गया। यह बजट भारत के विभाजन के तुरंत बाद की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था।

Q.21 ‘न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया’ किस क्षेत्र से संबंधित है?

कृषि

बैंकिंग

ऊर्जा उत्पादन

परिवहन

व्याख्या: न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) परमाणु ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित है। यह कंपनी भारत में परमाणु ऊर्जा उत्पादन और रियेक्टर्स के संचालन के लिए जिम्मेदार है। मुख्य उद्देश्य: सुरक्षित और किफायती परमाणु ऊर्जा प्रदान करना

Q.22 ‘भारत में पहली औद्योगिक नीति’ कब घोषित हुई?

1947

1948

1956

1962

व्याख्या: स्वतंत्र भारत की पहली औद्योगिक नीति 6 अप्रैल 1948 को प्रस्तुत की गई। इसका उद्देश्य औद्योगिक विकास में राज्य और निजी क्षेत्र की भूमिका स्पष्ट करना था। इस नीति में उद्योगों को चार श्रेणियों में बाँटा गया। रणनीतिक और आधारभूत उद्योगों को राज्य के नियंत्रण में रखा गया। यह नीति भारत की मिश्रित अर्थव्यवस्था की नींव मानी जाती है

Q.23 ‘भारत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली’ किससे संबंधित है?

शिक्षा

खाद्यान्न वितरण

स्वास्थ्य

परिवहन

व्याख्या: सार्वजनिक वितरण प्रणाली का उद्देश्य गरीब और कमजोर वर्गों को उचित मूल्य पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना है। यह प्रणाली देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रमुख माध्यम है। इसके अंतर्गत चावल, गेहूँ, चीनी, केरोसिन आदि का वितरण किया जाता है। PDS का संचालन केंद्र एवं राज्य सरकारें मिलकर करती हैं।

Q.24 ‘भारत में सेवा क्षेत्र’ का GDP में योगदान लगभग कितना है?

20%

35%

50% से अधिक

10%

व्याख्या: भारत में सेवा क्षेत्र का GDP में योगदान लगभग 54 प्रतिशत है और यह भारतीय अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा क्षेत्र माना जाता है।

Q.25 ‘भारत में पहली नियमित जनगणना’ कब हुई?

1872

1881

1901

1951

व्याख्या: भारत में पहली जनगणना 1872 में ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रारंभिक अनुमान के लिए आयोजित की गई थी। पहली नियमित जनगणना 1881 में हुई, और इसके बाद प्रत्येक 10 साल में जनगणना की परंपरा शुरू हुई। स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना 1951 में हुई थी। जनगणना का उद्देश्य आबादी, जाति, भाषा, धर्म और व्यावसायिक स्थिति के आंकड़े इकट्ठा करना था। जनगणना के आंकड़ों का उपयोग योजना निर्माण, सरकारी नीतियाँ और संसाधन आवंटन के लिए किया जाता है।

Q.26 ‘भारत में गरीबी रेखा’ का निर्धारण किस पर आधारित है?

शिक्षा स्तर

खपत व्यय

आयकर

जनसंख्या

व्याख्या: भारत में गरीबी रेखा का निर्धारण व्यक्ति या परिवार के खर्च और उपभोग पर आधारित होता है। यह तय करती है कि कौन लोग इतनी आय या खर्च से कम में जीवन यापन कर रहे हैं कि उनकी मूलभूत आवश्यकताएँ पूरी नहीं हो पा रही हैं। गरीबी रेखा में भोजन, आवास और कपड़े जैसी आवश्यकताएँ शामिल होती हैं। निर्धारण के लिए कैलोरी खपत और दैनिक/वार्षिक खर्च को देखा जाता है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की अलग-अलग आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाता है।

Q.27 ‘भारत में सबसे बड़ा रोजगार देने वाला क्षेत्र’ कौन सा है?

कृषि

उद्योग

सेवा क्षेत्र

परिवहन

व्याख्या: भारत में सबसे बड़ा रोजगार देने वाला क्षेत्र कृषि क्षेत्र है। देश की अधिकांश जनसंख्या कृषि और उससे जुड़े कार्यों (जैसे खेती, बागवानी, मत्स्य पालन, पशुपालन) पर निर्भर है। हालांकि उद्योग और सेवा क्षेत्र GDP में अधिक योगदान करते हैं, रोजगार के मामले में कृषि सबसे प्रमुख है। कृषि क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है और ग्रामीण आबादी के लिए मुख्य आजीविका का स्रोत है। कृषि से जुड़े कामों में स्थायी और अस्थायी दोनों तरह के रोजगार शामिल हैं।

Q.28 ‘भारत में पहली पंचवर्षीय योजना’ किस मॉडल पर आधारित थी?

महालनोबिस मॉडल

हैरोड-डोमर मॉडल

केन्सियन मॉडल

लिबरल मॉडल

व्याख्या: स्वतंत्र भारत की पहली पंचवर्षीय योजना (1951–56) हैरोड-डोमर मॉडल पर आधारित थी। इस मॉडल में आर्थिक विकास के लिए संचित पूंजी (Savings) और निवेश (Investment) की भूमिका को प्रमुख माना गया। योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि उत्पादन बढ़ाना और बुनियादी ढाँचा विकसित करना था। इस मॉडल ने यह सिद्ध किया कि अर्थव्यवस्था की वृद्धि मुख्यतः निवेश दर पर निर्भर करती है।

Q.29 ‘भारत में दूसरी पंचवर्षीय योजना’ किस मॉडल पर आधारित थी?

हरोड-डोमर मॉडल

महालनोबिस मॉडल

लिबरल मॉडल

केन्सियन मॉडल

व्याख्या: भारत की दूसरी पंचवर्षीय योजना (1956–61) महालनोबिस मॉडल पर आधारित थी। इस मॉडल में भारी उद्योगों और पूँजीगत वस्तु उद्योगों के विकास पर विशेष बल दिया गया। उद्देश्य था दीर्घकाल में आत्मनिर्भर औद्योगिक अर्थव्यवस्था का निर्माण करना। सार्वजनिक क्षेत्र की भूमिका को इस योजना में प्रमुख स्थान दिया गया।

Q.30 ‘भारत में सबसे अधिक विदेशी मुद्रा अर्जित करने वाला क्षेत्र’ कौन सा है?

कृषि

उद्योग

सेवा क्षेत्र

खनन

व्याख्या: भारत में विदेशी मुद्रा अर्जन में सेवा क्षेत्र का योगदान सबसे अधिक है। इसमें आईटी सेवाएँ, सॉफ्टवेयर निर्यात, बीपीओ, बैंकिंग, बीमा और पर्यटन प्रमुख हैं। विशेषकर आईटी–आईटीईएस (IT-ITeS) सेवाएँ भारत की विदेशी मुद्रा आय का बड़ा हिस्सा देती हैं।

Q.31 ‘भारत में उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण’ किस वर्ष लागू हुआ?

1985

1991

1995

2000

व्याख्या: भारत में 1991 में नई आर्थिक नीति लागू की गई, जिसे उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण (LPG) कहा जाता है। इस नीति का उद्देश्य भारतीय अर्थव्यवस्था को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कर प्रतिस्पर्धी बनाना था। उदारीकरण के तहत लाइसेंस प्रणाली में ढील दी गई। निजीकरण के माध्यम से निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाई गई। वैश्वीकरण के अंतर्गत विदेशी निवेश और विदेशी व्यापार को प्रोत्साहन दिया गया। 1991 की यह नीति भारत की आर्थिक दिशा बदलने वाला ऐतिहासिक सुधार मानी जाती है।

Q.32 ‘भारत में सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक’ कौन सा है?

बैंक ऑफ बड़ौदा

भारतीय स्टेट बैंक (SBI)

पंजाब नेशनल बैंक

केनरा बैंक

व्याख्या: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है। यह बैंक ग्राहकों की संख्या, शाखाओं के नेटवर्क, कुल परिसंपत्तियों और बाजार हिस्सेदारी के आधार पर सबसे बड़ा माना जाता है। SBI की स्थापना 1955 में की गई थी। यह भारत के बैंकिंग तंत्र का प्रमुख स्तंभ है और सरकारी बैंकिंग नीतियों के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Q.33 ‘भारत में पहली रेलगाड़ी’ कब चली?

1840

1853

1860

1875

व्याख्या: भारत में पहली रेलगाड़ी 16 अप्रैल 1853 को मुंबई (तत्कालीन बॉम्बे) से ठाणे के बीच चलाई गई थी। यह रेलगाड़ी ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे (GIPR) द्वारा संचालित की गई थी। इस ऐतिहासिक रेल यात्रा ने भारत में आधुनिक परिवहन व्यवस्था की शुरुआत की। भारतीय रेल के विकास में यह घटना मील का पत्थर मानी जाती है।

Q.34 ‘भारत में सबसे बड़ा निर्यातक राज्य’ कौन सा है?

उत्तर प्रदेश

पंजाब

गुजरात

महाराष्ट्र

व्याख्या: गुजरात भारत का सबसे बड़ा निर्यातक राज्य है। देश के कुल निर्यात में गुजरात का हिस्सा सबसे अधिक है। यहाँ से पेट्रोलियम उत्पाद, रसायन, वस्त्र, हीरे और इंजीनियरिंग सामान का बड़े पैमाने पर निर्यात होता है। कांडला, मुंद्रा जैसे प्रमुख बंदरगाह गुजरात के निर्यात को मजबूत बनाते हैं।

Q.35 ‘भारत में सबसे बड़ा आयकर संग्रह करने वाला राज्य’ कौन सा है?

उत्तर प्रदेश

गुजरात

महाराष्ट्र

दिल्ली

व्याख्या: भारत में महाराष्ट्र सबसे अधिक आयकर संग्रह करने वाला राज्य है। इसका मुख्य कारण यह है कि मुंबई भारत की वित्तीय राजधानी है। मुंबई में बड़ी संख्या में कॉरपोरेट मुख्यालय, मल्टीनेशनल कंपनियाँ, बैंक और वित्तीय संस्थान स्थित हैं। यहाँ उच्च आय वर्ग की आबादी और व्यवसायों की संख्या अधिक है। इसी कारण केंद्र सरकार को सबसे अधिक आयकर राजस्व महाराष्ट्र से प्राप्त होता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में यह तथ्य स्थिर और सुरक्षित माना जाता है।

Q.36 ‘भारत में सबसे बड़ा कृषि उत्पादक राज्य’ कौन सा है?

पंजाब

उत्तर प्रदेश

मध्य प्रदेश

बिहार

व्याख्या: उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा कृषि उत्पादक राज्य है। यहाँ गेहूँ, चावल, गन्ना, दालें और तिलहन का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी और पर्याप्त सिंचाई सुविधाएँ इसकी प्रमुख विशेषताएँ हैं। गंगा–यमुना का मैदान कृषि के लिए अत्यंत अनुकूल है। इसी कारण कुल कृषि उत्पादन में उत्तर प्रदेश अग्रणी है।

Q.37 ‘भारत में सबसे बड़ा कोयला उत्पादक राज्य’ कौन सा है?

बिहार

उत्तर प्रदेश

झारखंड

ओडिशा

व्याख्या: झारखंड भारत का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक राज्य है। यह राज्य धनबाद, रांची, जमशेदपुर और बोकारो क्षेत्रों में कोयले के खनन के लिए प्रसिद्ध है। झारखंड में भारत के कोयले का लगभग 25–30 प्रतिशत उत्पादन होता है। यह कोयला मुख्य रूप से विद्युत उत्पादन और औद्योगिक उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाता है। उच्च गुणवत्ता वाला कोयला और विस्तृत खदानें इसे अग्रणी बनाती हैं।

Q.38 ‘भारत में सबसे बड़ा तेल शोधन केंद्र’ कहाँ है?

पंजाब

उत्तर प्रदेश

जामनगर (गुजरात)

महाराष्ट्र

व्याख्या: भारत में सबसे बड़ा तेल शोधन केंद्र जामनगर, गुजरात में स्थित है। यह रिफाइनरी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के स्वामित्व में है और इसकी शोधन क्षमता देश में सबसे अधिक है। जामनगर रिफाइनरी दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में भी शामिल है। यह रिफाइनरी प्रतिदिन करोड़ों लीटर पेट्रोल, डीज़ल और अन्य पेट्रोलियम उत्पाद तैयार करती है। भारत में तेल उद्योग में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह देश की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान देती है।

Q.39 ‘भारत में सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक राज्य’ कौन सा है?

पंजाब

उत्तर प्रदेश

राजस्थान

मध्य प्रदेश

व्याख्या: भारत में सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश में दूध उत्पादन की मात्रा देश में सबसे अधिक है और यह भारत की दूध आपूर्ति में अग्रणी है। राज्य में बड़ी पशु जनसंख्या, उपजाऊ चारा भूमि और ग्रामीण डेयरी नेटवर्क के कारण दूध उत्पादन बढ़ता है। यहाँ सहकारी समितियाँ और निजी डेयरी संस्थान मिलकर दूध उत्पादन और प्रसंस्करण को मजबूत बनाते हैं। उत्तर प्रदेश से निकलने वाला दूध पूरे देश में वितरित होता है और डेयरी उद्योग के लिए महत्वपूर्ण है।

Q.40 ‘भारत में सबसे बड़ा आईटी हब’ कहाँ स्थित है?

दिल्ली

हैदराबाद

बेंगलुरु

पुणे

व्याख्या: भारत में सबसे बड़ा IT हब बेंगलुरु (कर्नाटक) है। बेंगलुरु को “भारत की सिलिकॉन वैली” भी कहा जाता है। यहाँ बड़ी संख्या में आईटी कंपनियाँ, स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी पार्क मौजूद हैं। बेंगलुरु आईटी सेवाओं, सॉफ्टवेयर विकास और आउटसोर्सिंग के लिए प्रमुख केंद्र है। राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों ने इसे वैश्विक IT हब बनाने में मदद की।

दोस्तों, अगर आपको यह भारतीय अर्थव्यवस्था सामान्य ज्ञान 40 महत्वपूर्ण प्रश्नों का सेट उपयोगी लगा हो,
तो इसे अपने दोस्तों और सहपाठियों के साथ जरूर शेयर करें।
हो सकता है अगली परीक्षा में यही सवाल उनके सामने आए और उन्हें मदद मिले।

हम SarkariExamStudy.com पर ऐसे ही और भी GK और MCQ कंटेंट लगातार अपडेट करते रहते हैं।
यहाँ आपको परीक्षा की तैयारी के लिए विश्वसनीय, संक्षिप्त और व्याख्या सहित प्रश्न मिलते हैं।
SSC, Railway, Defence, UPSC और State Exams की तैयारी करने वालों के लिए यह सामग्री बेहद उपयोगी है।

आपकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है।
इसलिए दोबारा ज़रूर आइए और नए प्रश्नों व अपडेट्स का लाभ उठाइए।
अपने विचार कमेंट में लिखें, ताकि हम और बेहतर कंटेंट बना सकें।
शेयर करें | WhatsApp पर दोस्तों को भेजें

महत्वपूर्ण प्रश्न और पढ़ें:
खेल और उनके जन्म स्थान | सामान्य ज्ञान 40 वस्तुनिष्ठ प्रश्न 2025

Narendra Singh, Founder of Sarkari Exam Study

Narendra Singh

Founder

नमस्ते! मैं Sarkari Exam Study का संस्थापक हूँ। मेरा लक्ष्य सरकारी एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सटीक, भरोसेमंद और परीक्षा-केंद्रित जानकारी उपलब्ध कराना है।

इस वेबसाइट को एक बार शेयर जरूर करें 👇

Leave a comment