भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की नींव है और प्रतियोगी परीक्षाओं में इससे जुड़े प्रश्न हमेशा पूछे जाते हैं।
Indian Constitution – 40 Important Question (Set-4) UPSC, SSC, Railway, Banking, और State Exams की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह बेहद उपयोगी है। यहाँ आपको 40 महत्वपूर्ण प्रश्न उनके सही उत्तर और संक्षिप्त व्याख्या के साथ मिलेंगे, जो आपकी परीक्षा तैयारी को मजबूत करेंगे और concept clarity बढ़ाएँगे
इतिहास के प्रश्न अक्सर परीक्षाओं में आते हैं, इसलिए History GK Important Questions जरूर देखें।
1. भारत का पहला नागरिक कौन होता है?
प्रधानमंत्री
मुख्य न्यायाधीश
राष्ट्रपति
लोकसभा अध्यक्ष
भारत का पहला नागरिक राष्ट्रपति होता है। वह देश का संवैधानिक प्रमुख होता है और भारत का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करता है। राष्ट्रपति के नाम पर ही सभी सरकारी कार्य किए जाते हैं। हालांकि वास्तविक कार्यकारी शक्ति प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के पास होती है, लेकिन संविधान के अनुसार राष्ट्रपति ही राज्य का औपचारिक प्रमुख होता है।
2. संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी?
26 जनवरी 1950
15 अगस्त 1947
9 दिसंबर 1946
26 नवंबर 1949
संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई थी। इस बैठक की अध्यक्षता अस्थायी अध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा ने की थी। बाद में डॉ. राजेंद्र प्रसाद को स्थायी अध्यक्ष चुना गया।
3. संविधान का अंतिम हस्ताक्षर किसने किया था?
डॉ. राजेंद्र प्रसाद
जवाहरलाल नेहरू
सच्चिदानंद सिन्हा
फिरोज गांधी
भारतीय संविधान पर अंतिम हस्ताक्षर फिरोज गांधी द्वारा किया गया था। यह प्रश्न परीक्षा में अक्सर पूछा जाता है और कई बार इसमें भ्रम पैदा किया जाता है, इसलिए इसे ध्यान रखना महत्वपूर्ण है।
4. भारत के संविधान की संरचना किस प्रणाली पर आधारित है?
संघीय प्रणाली
राष्ट्रपति प्रणाली
एकात्मक प्रणाली
तानाशाही प्रणाली
भारत का संविधान संघीय प्रणाली पर आधारित है, जिसमें केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का विभाजन किया गया है। हालांकि इसमें एकात्मक विशेषताएँ भी हैं, इसलिए इसे संघीय व्यवस्था के साथ एकात्मक झुकाव वाला कहा जाता है।
5. संविधान निर्माण में कुल कितने दिन लगे थे?
2 वर्ष 5 माह 18 दिन
2 वर्ष 11 माह 18 दिन
3 वर्ष 2 माह 10 दिन
2 वर्ष 8 माह 12 दिन
भारतीय संविधान के निर्माण में कुल 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा। संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई थी और संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ।
6. संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है?
अनुच्छेद 25
अनुच्छेद 14
प्रस्तावना
अनुच्छेद 32
भारतीय संविधान में भारत को धर्मनिरपेक्ष (पंथनिरपेक्ष) राष्ट्र घोषित करने का उल्लेख प्रस्तावना (Preamble) में किया गया है। ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा जोड़ा गया था। इसका अर्थ है कि राज्य किसी विशेष धर्म का पक्ष नहीं लेता और सभी धर्मों के प्रति समान व्यवहार करता है। हालांकि अनुच्छेद 25 से 28 तक धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार दिए गए हैं, लेकिन ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द सीधे प्रस्तावना में ही उल्लिखित है।
7. ‘लोक कल्याण राज्य’ की अवधारणा किस भाग में है?
भाग II
भाग IV
भाग III
भाग VI
‘लोक कल्याण राज्य’ का मतलब है कि सरकार का उद्देश्य जनता के जीवन को बेहतर बनाना होता है। यह विचार भारतीय संविधान के भाग IV में मिलता है, जिसे राज्य के नीति निदेशक सिद्धांत कहा जाता है। इन सिद्धांतों के तहत सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और समानता जैसे क्षेत्रों में काम करने का निर्देश दिया गया है। ये न्यायालय में लागू नहीं कराए जा सकते, लेकिन देश की नीतियाँ बनाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
8. भारत में संविधान की सर्वोच्चता का सिद्धांत किससे लिया गया है?
ब्रिटेन
कनाडा
अमेरिका
आयरलैंड
भारत में संविधान की सर्वोच्चता का सिद्धांत अमेरिका के संविधान से लिया गया है। इसका अर्थ है कि देश में संविधान सर्वोच्च है और सभी कानून एवं सरकार की शक्तियाँ उसी के अधीन होती हैं। कोई भी कानून संविधान के विरुद्ध नहीं हो सकता।
9. मूल अधिकारों की व्याख्या का अंतिम अधिकार किसका है?
सर्वोच्च न्यायालय
संसद
राष्ट्रपति
राज्यपाल
मूल अधिकारों (Fundamental Rights) की व्याख्या का अंतिम अधिकार सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के पास होता है। इसे न्यायिक पुनरावलोकन (Judicial Review) की शक्ति प्राप्त है, जिसके माध्यम से यह संविधान के विरुद्ध किसी भी कानून को निरस्त कर सकता है और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करता है।
10. ‘स्वतंत्र भारत का पहला कानून मंत्री’ कौन थे?
जवाहरलाल नेहरू
सरदार पटेल
डॉ. भीमराव अंबेडकर
राजेंद्र प्रसाद
स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री डॉ. भीमराव अंबेडकर (Dr. B.R. Ambedkar) थे। उन्होंने न केवल देश के पहले कानून मंत्री के रूप में कार्य किया, बल्कि भारतीय संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष भी थे। उनके नेतृत्व में संविधान का निर्माण हुआ, इसलिए उन्हें संविधान का शिल्पकार कहा जाता है। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और नागरिक अधिकारों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
11. भारत में नागरिकता से संबंधित प्रावधान किस अनुच्छेद में है?
अनुच्छेद 12–35
अनुच्छेद 5–11
अनुच्छेद 36–51
अनुच्छेद 52–78
भारतीय संविधान के भाग II में अनुच्छेद 5 से 11 तक नागरिकता से संबंधित प्रावधान दिए गए हैं। इनमें यह बताया गया है कि संविधान लागू होने के समय कौन भारत का नागरिक माना जाएगा तथा नागरिकता से जुड़े नियम क्या होंगे।
12. पंचायती राज व्यवस्था किस अनुच्छेद में है?
अनुच्छेद 243
अनुच्छेद 368
अनुच्छेद 240
अनुच्छेद 324
पंचायती राज व्यवस्था भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243 के अंतर्गत आती है। इसे 73वें संविधान संशोधन, 1992 द्वारा जोड़ा गया था और यह भाग IX में शामिल है। इसमें ग्राम स्तर पर स्थानीय स्वशासन की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है।
13. भारत का संविधान कितने भागों में विभाजित है?
28 भाग
22 भाग
20 भाग
25 भाग
वर्तमान में भारतीय संविधान 25 भागों में विभाजित है। इसमें समय-समय पर संशोधन होते रहे हैं, जिनके कारण भागों की संख्या में परिवर्तन हुआ है।
मूल रूप से, जब संविधान अपनाया गया था, तब इसमें 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थीं।
14. भारत में वित्त आयोग का गठन किस अनुच्छेद के अंतर्गत होता है?
अनुच्छेद 270
अनुच्छेद 324
अनुच्छेद 356
अनुच्छेद 280
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 280 के अंतर्गत वित्त आयोग का गठन किया जाता है। राष्ट्रपति प्रत्येक 5 वर्ष में इसका गठन करता है, जो केंद्र और राज्यों के बीच राजस्व के बंटवारे पर सिफारिश करता है।
15. भारत के संविधान में अनुच्छेद 14 किससे संबंधित है?
धर्म की स्वतंत्रता
शोषण के विरुद्ध अधिकार
समानता का अधिकार
संविधान संशोधन
अनुच्छेद 14 भारतीय संविधान में समानता के अधिकार से संबंधित है। इसके अनुसार राज्य किसी भी व्यक्ति के साथ कानून के समक्ष समानता और कानून के समान संरक्षण से वंचित नहीं करेगा। इसका उद्देश्य सभी नागरिकों को समान व्यवहार और न्याय सुनिश्चित करना है।
16. भारत में पहला राज्य जहां पंचायती राज लागू हुआ था?
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
बिहार
मध्य प्रदेश
भारत में पंचायती राज व्यवस्था सबसे पहले राजस्थान राज्य में 2 अक्टूबर 1959 को नागौर जिले में लागू की गई थी। इसके बाद अन्य राज्यों में भी इस व्यवस्था को अपनाया गया।
17. भारत में राष्ट्रीय आपातकाल कितनी बार लगाया गया है?
3 बार
4 बार
1 बार
2 बार
भारत में राष्ट्रीय आपातकाल अब तक कुल 3 बार लगाया गया है — 1962 (चीन युद्ध), 1971 (पाकिस्तान युद्ध) और 1975 (आंतरिक अशांति) के दौरान। यह अनुच्छेद 352 के तहत घोषित किया जाता है।
18. संविधान का कौन-सा अनुच्छेद शिक्षा के अधिकार से संबंधित है?
अनुच्छेद 21A
अनुच्छेद 44
अनुच्छेद 280
अनुच्छेद 324
अनुच्छेद 21A शिक्षा के अधिकार से संबंधित है। इसे 86वें संविधान संशोधन, 2002 के तहत जोड़ा गया, जिसके अनुसार 6 से 14 वर्ष के बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार दिया गया है।
19. संविधान के किस भाग में भारत का संघात्मक स्वरूप वर्णित है?
भाग III
भाग V
भाग I
भाग IV
भारतीय संविधान के भाग I में भारत के संघात्मक स्वरूप का वर्णन किया गया है। इसमें भारत को “राज्यों का संघ” (Union of States) बताया गया है।
अनुच्छेद 1 के अनुसार, भारत अर्थात इंडिया राज्यों का एक संघ है। यह दर्शाता है कि भारत एक संघीय व्यवस्था वाला देश है, जहाँ केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का विभाजन किया गया है, हालांकि इसमें एकात्मक विशेषताएँ भी पाई जाती हैं।
20. ‘न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व’ की अवधारणा कहाँ से ली गई है?
अमेरिका
ब्रिटेन
फ्रांस
कनाडा
‘न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व’ की अवधारणा फ्रांस से ली गई है। यह फ्रांसीसी क्रांति के आदर्शों (Liberty, Equality, Fraternity) पर आधारित है।
इन मूल्यों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना में शामिल किया गया है, जो देश के लोकतांत्रिक और सामाजिक ढांचे को मजबूत बनाते हैं।
21. भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव कौन करता है?
राज्य विधानसभाएँ
संसद के दोनों सदनों के सदस्य
राष्ट्रपति
प्रधानमंत्री
भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के सदस्यों द्वारा किया जाता है। इसमें निर्वाचित और मनोनीत दोनों प्रकार के सदस्य भाग लेते हैं।
यह चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली (Proportional Representation) तथा एकल हस्तांतरणीय मत (Single Transferable Vote) के माध्यम से होता है।
22. संविधान के किस अनुच्छेद में आपातकाल का वर्णन है?
अनुच्छेद 280
अनुच्छेद 352
अनुच्छेद 324
अनुच्छेद 368
अनुच्छेद 352 राष्ट्रीय आपातकाल से संबंधित है। जब देश की सुरक्षा को खतरा होता है, तब इसे लागू किया जाता है।
भारतीय संविधान में आपातकाल के तीन प्रकार हैं:
- अनुच्छेद 352 राष्ट्रीय आपातकाल : पूरे भारत या उसके किसी हिस्से में सुरक्षा को खतरा होने पर।
- अनुच्छेद 356 राष्ट्रपति शासन : राज्यों में संवैधानिक तंत्र की विफलता पर।
- अनुच्छेद 360 वित्तीय आपातकाल : जब देश की वित्तीय स्थिरता खतरे में हो।
23. राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?
प्रधानमंत्री
मुख्यमंत्री
राष्ट्रपति
संसद
राज्यपाल की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
संवैधानिक प्रावधान: अनुच्छेद 155।
कार्यकाल: सामान्यतः 5 वर्ष, लेकिन राष्ट्रपति की इच्छा तक।
योग्यता: वह भारत का नागरिक हो और 35 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो।
भूमिका: राज्यपाल राज्य का संवैधानिक प्रमुख होता है।
24. भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल कितना होता है?
4 वर्ष
6 वर्ष
5 वर्ष
7 वर्ष
भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष होता है।
पुनर्निर्वाचन: राष्ट्रपति दोबारा चुनाव लड़ने के लिए पात्र होते हैं।
इस्तीफा: वे अपना इस्तीफा उपराष्ट्रपति को संबोधित कर सकते हैं।
कार्यकाल की समाप्ति: 5 वर्ष पूरे होने के बाद भी, जब तक नया उत्तराधिकारी पद ग्रहण नहीं कर लेता, वे पद पर बने रह सकते हैं।
25. राज्यसभा में अधिकतम कितने सदस्य हो सकते हैं?
238
250
245
260
राज्यसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 250 निर्धारित की गई है। इसमें 238 सदस्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से होते हैं तथा 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा नामित किए जाते हैं।
वर्तमान में सदस्यों की संख्या 245 है, लेकिन अधिकतम सीमा 250 ही है — यही exam me पूछा जाता है।
26. लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या क्या है?
545
552
550
560
लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 552 निर्धारित की गई है। हालांकि वर्तमान में एंग्लो-इंडियन नामांकन समाप्त होने के कारण यह संख्या 550 तक मानी जाती है, लेकिन परीक्षा में अधिकतम संख्या 552 ही सही मानी जाती है।
27. लोकसभा की वर्तमान सदस्य संख्या कितनी है?
550
552
543
530
वर्तमान में लोकसभा की सदस्य संख्या 543 है, जो सभी निर्वाचित सदस्य होते हैं। पहले 2 एंग्लो-इंडियन सदस्य राष्ट्रपति द्वारा नामित किए जाते थे, लेकिन अब यह प्रावधान समाप्त कर दिया गया है।
भारतीय संविधान के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बहुत महत्वपूर्ण होते हैं और इन्हें अच्छे से तैयार करना जरूरी है। आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए Indian Constitution Set-1 देख सकते हैं।
28. संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राज्यसभा को विशिष्ट शक्ति देता है?
अनुच्छेद 352
अनुच्छेद 324
अनुच्छेद 249
अनुच्छेद 280
अनुच्छेद 249 के तहत राज्यसभा को यह विशेष शक्ति दी गई है कि वह राष्ट्रीय हित में प्रस्ताव पारित कर संसद को राज्य सूची के विषयों पर कानून बनाने की अनुमति दे सकती है।
29. भारत में निम्न में से किस राज्य में विधान परिषद नहीं है?
उत्तर प्रदेश
बिहार
महाराष्ट्र
राजस्थान
भारत में केवल कुछ राज्यों में ही विधान परिषद (Legislative Council) है, जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना। राजस्थान में विधान परिषद नहीं है।
30. निर्वाचन आयोग एक स्थायी संस्था है या नहीं?
नहीं
हाँ
केवल चुनाव के समय
राज्यों पर निर्भर
निर्वाचन आयोग एक स्थायी संवैधानिक संस्था है। यह पूरे वर्ष कार्य करता है और चुनावों का संचालन, नियंत्रण तथा पर्यवेक्षण करता है।
31. संविधान में राज्यपाल को किस अनुच्छेद में वर्णित किया गया है?
अनुच्छेद 52
अनुच्छेद 153
अनुच्छेद 356
अनुच्छेद 324
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 153 में राज्यपाल के पद का प्रावधान किया गया है। इसके अनुसार प्रत्येक राज्य में एक राज्यपाल होगा।
32. भारत के संविधान का संरचनात्मक ढाँचा किसने तैयार किया?
जवाहरलाल नेहरू
राजेंद्र प्रसाद
बी. एन. राऊ
डॉ. भीमराव अंबेडकर
बी. एन. राऊ (संवैधानिक सलाहकार) ने भारतीय संविधान का प्रारंभिक ढाँचा तैयार किया था। इसके बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता वाली मसौदा समिति ने इसे संशोधित करके अंतिम रूप दिया।
33. भारत के संविधान का संरचनात्मक ढाँचा किसने तैयार किया?
जवाहरलाल नेहरू
राजेंद्र प्रसाद
बी. एन. राऊ
डॉ. भीमराव अंबेडकर
बी. एन. राऊ (संवैधानिक सलाहकार) ने भारतीय संविधान का प्रारंभिक ढाँचा तैयार किया था। इसके बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता वाली मसौदा समिति ने इसे संशोधित करके अंतिम रूप दिया।
34. संविधान सभा की स्थापना किस योजना के तहत हुई थी?
क्रिप्स मिशन
कैबिनेट मिशन योजना
माउंटबेटन योजना
वावेल योजना
संविधान सभा की स्थापना 1946 में कैबिनेट मिशन योजना के तहत की गई थी।
35. संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष कौन थे?
डॉ. राजेंद्र प्रसाद
जवाहरलाल नेहरू
सच्चिदानंद सिन्हा
डॉ. अंबेडकर
पहली बैठक में सच्चिदानंद सिन्हा को अस्थायी अध्यक्ष बनाया गया था।
36. संविधान सभा के कुल सदस्य प्रारंभ में कितने थे?
299
308
389
350
प्रारंभ में संविधान सभा के कुल 389 सदस्य थे।
37. विभाजन के बाद संविधान सभा के सदस्य कितने रह गए?
389
299
280
310
विभाजन के बाद संविधान सभा के सदस्यों की संख्या 299 रह गई थी।
38. भारतीय संविधान की मूल प्रस्तावना में कितने शब्द थे?
85
82
90
100
मूल प्रस्तावना में 82 शब्द थे। बाद में 42वें संविधान संशोधन (1976) द्वारा तीन शब्द जोड़ने के बाद यह संख्या 85 हो गई।
39. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में वर्तमान में कितने शब्द हैं?
90
95
82
85
वर्तमान में भारतीय संविधान की प्रस्तावना में कुल 85 शब्द हैं। मूल प्रस्तावना में 82 शब्द थे, लेकिन 1976 के 42वें संविधान संशोधन द्वारा “समाजवादी”, “धर्मनिरपेक्ष” और “अखंडता” शब्द जोड़े गए, जिससे कुल शब्दों की संख्या 85 हो गई।
प्रस्तावना में न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूल सिद्धांतों का वर्णन किया गया है।
40. भारत में पहला आम चुनाव कब हुआ था?
1947
1951-52
1950
1955
भारत में पहला आम चुनाव 1951-52 में आयोजित किया गया था। यह स्वतंत्र भारत का पहला लोकतांत्रिक चुनाव था।
आपने भारतीय संविधान से जुड़े इन 40 महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कर लिया है। अब अपनी तैयारी को और मज़बूत बनाने के लिए इन्हें बार‑बार revise करें और खुद को परखें। अगर यह सामग्री आपके लिए उपयोगी रही हो तो नीचे comment करके अपनी राय ज़रूर बताइए।
इस पोस्ट को अपने दोस्तों और सहपाठियों के साथ share करें, ताकि वे भी परीक्षा की तैयारी में इसका लाभ उठा सकें। याद रखें, ज्ञान साझा करने से ही बढ़ता है
ओलंपिक खेल अंतरराष्ट्रीय स्तर का सबसे बड़ा आयोजन है और इसमें भारत की उपलब्धियों से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाते हैं, इसलिए Olympic Games GK Questions पढ़ना फायदेमंद रहेगा।