हड़प्पा सभ्यता 40 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न | Indian History GK in Hindi

हड़प्पा सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़े महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) हिंदी में। प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, UPSC, Railway, और अन्य के लिए उपयोगी सामान्य ज्ञान।

हड़प्पा सभ्यता, जिसे सिंधु घाटी सभ्यता के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे प्राचीन और विकसित सभ्यताओं में से एक थी। यह सभ्यता लगभग 2500 ईसा पूर्व से 1500 ईसा पूर्व के बीच अस्तित्व में रही और इसके प्रमुख नगरों में हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, राखीगढ़ी, और लोथल जैसे नगर शामिल हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, UPSC, रेलवे, बैंकिंग, और राज्य स्तरीय परीक्षाओं में इस विषय से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) बार-बार पूछे जाते हैं। नीचे दिए गए प्रश्नों को हल करके आप अपनी तैयारी को मजबूत कर सकते हैं।

परीक्षा की तैयारी के लिए यह जरूर पढ़ें:
General Science MCQs in Hindi | 50 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सहित

1. हड़प्पा सभ्यता किस युग की थी ?
(A) नव पाषाण युग
(B) कांस्य युग
(C) पुरा पाषाण युग
(D) लौह युग

Correct Answer: (B) कांस्य युग
Explain:हड़प्पा सभ्यता कांस्य युग की थी, जो लगभग 2500 ई.पू. से 1750 ई.पू. तक सिंधु घाटी में विकसित हुई। इसमें पक्की ईंटों के मकान, उन्नत जल निकासी व्यवस्था और व्यापारिक गतिविधियाँ प्रमुख थीं।

2. सिंधु घाटी की सभ्यता में घोड़े के अवशेष कहाँ मिले हैं ?
(A) माण्डा
(B) वणावली
(C) सुरकोटदा
(D) कालीबंगा

Correct Answer: (C) सुरकोटदा
Explain:सिंधु घाटी सभ्यता में घोड़े के अवशेष गुजरात के सुरकोटदा स्थल से प्राप्त हुए हैं, जो इस सभ्यता में घोड़े की उपस्थिति का एकमात्र प्रमाण माना जाता है।

3. सिंधु घाटी स्थल कालीबंगन किस प्रदेश में हैं ?
(A) राजस्थान
(B) गुजरात
(C) उत्तर प्रदेश
(D) मध्य प्रदेश

Correct Answer: (A) राजस्थान
Explain:सिंधु घाटी सभ्यता का प्रमुख स्थल कालीबंगन वर्तमान राजस्थान राज्य के हनुमानगढ़ जिले में स्थित है।

4. सिंधु घाटी सभ्यता के लोगो का मुख्य व्यवसाय क्या था ?
(A) शिकार
(B) कृषि
(C) पशुपालन
(D) व्यापार

Correct Answer: (B) कृषि
Explain:सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि था। इसके अलावा वे पशुपालन, शिल्पकला, वस्त्र निर्माण और व्यापार में भी लगे हुए थे।

5. हड़प्पा सभ्यता के निवासी थे।
(A) जनजातीय
(B) यायावर/खानाबदोश
(C) शहरी
(D) ग्रामीण

Correct Answer: (C) शहरी
Explain:हड़प्पा सभ्यता के निवासी शहरी थे, क्योंकि वे नियोजित नगरों में रहते थे और उन्नत जीवनशैली अपनाते थे।

6. सिंधु सभ्यता के घर किससे बनाए जाते थे ?
(A) ईट
(B) बाँस
(C) पत्थर
(D) लकड़ी

Correct Answer: (A) ईट
Explain:सिंधु सभ्यता के घर पक्की ईंटों (पकी हुई ईंटों) से बनाए जाते थे, जो उस समय की उन्नत स्थापत्य कला को दर्शाते हैं।

7. हड़प्पावासी किस वस्तु के उत्पादन में सर्वप्रथम थे ?
(A) जौ
(B) कपास
(C) मुद्राएँ
(D) कांसे के औजार

Correct Answer: (B) कपास
Explain:हड़प्पावासी कपास के उत्पादन में सर्वप्रथम थे, इसलिए उन्हें विश्व में सबसे पहले सूती वस्त्र बनाने वाला माना जाता है।

8. हड़प्पा सभ्यता की खोज किस वर्ष हुई थी ?
(A) 1901
(B) 1942
(C) 1921
(D) 1935

Correct Answer: (C) 1921
Explain:हड़प्पा सभ्यता की खोज 1921 ई. में दया राम साहनी द्वारा की गई थी, जो पंजाब (अब पाकिस्तान) के हड़प्पा नामक स्थान पर हुई थी।

9. हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पध्दति थी।
(A) जाति आधारित
(B) वर्ण आधारित
(C) दास श्रमिक आधारित
(D) उचित समतावादी

Correct Answer: (D) उचित समतावादी
Explain:हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्धति उचित समतावादी (समतामूलक) थी, जिसमें जाति या वर्ण व्यवस्था के स्पष्ट भेद नहीं थे।

10. हड़प्पा सभ्यता के अंतर्गत हल से जोते गये खेत का साक्ष्य कहाँ से मिला है ?
(A) कालीबंगा
(B) बणावली
(C) रोपड़
(D) लोथल

Correct Answer: (A) कालीबंगा
Explain:हल से जोते गए खेतों का साक्ष्य हड़प्पा सभ्यता के स्थल कालीबंगन (राजस्थान) से प्राप्त हुआ है।
Narendra Singh, Founder of Sarkari Exam Study

Narendra Singh

Founder

Sarkari Exam Study एक भरोसेमंद शैक्षणिक प्लेटफॉर्म है, जो सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को सटीक जानकारी, उपयोगी अध्ययन सामग्री और परीक्षा-केंद्रित संसाधन प्रदान करता है।

Leave a comment