हड़प्पा सभ्यता और पाषाण युग के 60+ महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न भाग 1

यह पोस्ट हड़प्पा सभ्यता और पाषाण युग से जुड़े 60+ महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (MCQs) का संग्रह है, जो UPSI, SSC, Railway, UPPSC, NDA, CDS और अन्य सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं। इस भाग में आपको हड़प्पा सभ्यता के प्रमुख नगर और उनकी विशेषताएँ जैसे हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, लोथल और चन्हुदरो, पाषाण युग के औज़ार, जीवनशैली और चित्रकला से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य, और Lucent GK, NCERT तथा पिछले वर्षों के पेपरों से चुने हुए सटीक और परीक्षा में उपयोगी प्रश्न मिलेंगे। यह सामग्री UPSI 2025 की तैयारी करने वालों के लिए सर्वश्रेष्ठ और चयनित प्रश्नों पर आधारित है, सरल और समझने योग्य उत्तरों के साथ, ताकि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकें।


स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित 50 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (वर्ष सहित)


1. हड़प्पा सभ्यता की आर्थिक राजधानी कौन सी है?

हड़प्पा नगर

मोहनजोदारो

लोथल

चन्हुदरो

व्याख्या: चन्हुदरो को आर्थिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

2. नवपाषाण काल के लोगों द्वारा पाला गया प्रथम पशु कौन सा था?

भेड़

बकरी

कुत्ता

घोड़ा

व्याख्या: कुत्ता सबसे पहले पालतू बनाया गया पशु था। बाद में भेड़, बकरी, मवेशी और सुअर जैसे अन्य जानवरों को भी पालतू बनाया जाने लगा।

3. एक सेल्ट नवपाषाण काल का क्या है?

एक मकबरा

एक घर

एक उपकरण

एक कलश

व्याख्या: सेल्ट एक पॉलिश किया हुआ पत्थर का औज़ार है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से लकड़ी का काम, कृषि और भवन निर्माण के लिए किया जाता था। यह एक बहुमुखी उपकरण था जिसे कुल्हाड़ी, छेनी या कुदाल के रूप में इस्तेमाल किया जाता था और यह नवपाषाण काल के बेहतर और धारदार औज़ारों में से एक था।

4. पहिये का आविष्कार कब हुआ?

नवपाषाण काल में

मध्यपाषाण काल में

पुरापाषाण काल में

लोह काल में

व्याख्या:पहिये का आविष्कार नव पाषाण काल के अंत में हुआ था पहिये का सबसे पहला प्रमाण मेसोपोटामिया (आधुनिक इराक) में मिला है पहले पहिये मिट्टी के बर्तनों के लिए इस्तेमाल होते थे इसके बाद पहियों का उपयोग गाड़ियों में परिवहन के लिए किया जाने लगा.

5. मध्य पाषाण काल में पशुपालन के प्रमाण कहाँ से मिले हैं?

औदे

बोरी

बागोर

लखनिया

व्याख्या: मध्य पाषाण काल में पशुपालन के प्रमाण मध्य प्रदेश के आदमगढ़ और राजस्थान के बागोर जैसे स्थलों से मिले हैं।

6. भारत में पुरातात्विक महत्व का एक पुरापाषाण स्थल कौन सा है?

चिरांद

हुनसागी

बुर्जहोम

मेहरगढ़

व्याख्या:हुनसागी कर्नाटक के गुलबर्गा जिले में है।

7. ‘होमो इरेक्टस’ की खोपड़ी किस स्थल में पाई गई थी?

पचमढ़ी

पाटने

हथनोरा

सांगनकल्लू

व्याख्या: होमो इरेक्टस’ की खोपड़ी हथनोरा, मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के किनारे पाई गई थी। इस जीवाश्म को ‘नर्मदा मानव’ के नाम से भी जाना जाता है।

8. भारत में शुतुरमुर्ग किस काल में पाए जाते थे?

पुरापाषाण काल

नवपाषाण काल

मध्यपाषाण काल

महापाषाण काल

व्याख्या: भारत में शुतुरमुर्ग पुरापाषाण काल में पाए जाते थे, जिसके साक्ष्य राजस्थान, मध्य प्रदेश, और महाराष्ट्र के पुरातात्विक स्थलों से मिले शुतुरमुर्ग के अंडे, के छिलकों से मिलते हैं।

9. ‘नया पाषाण युग’ के रूप में किसे जाना जाता है?

अनुपुरापाषाण युग

मध्य पाषाण युग

पुरापाषाण युग

नवपाषाण युग

व्याख्या: नवपाषाण युग में कृषि और स्थायी जीवन की शुरुआत हुई।

10. बुर्जहोम नवपाषाण स्थल किस राज्य में स्थित है?

कर्नाटक

गोवा

मिजोरम

जम्मू और कश्मीर

व्याख्या: बुर्जहोम नवपाषाण स्थल जम्मू और कश्मीर में स्थित है। यह स्थल कश्मीर घाटी में श्रीनगर जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल है।
Narendra Singh, Founder of Sarkari Exam Study

Narendra Singh

Founder

Sarkari Exam Study एक भरोसेमंद शैक्षणिक प्लेटफॉर्म है, जो सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को सटीक जानकारी, उपयोगी अध्ययन सामग्री और परीक्षा-केंद्रित संसाधन प्रदान करता है।

Leave a comment