Group D और SSC 100 GK Question व्याख्या सहित हिंदी में

सामान्य ज्ञान प्रश्नों का संग्रह प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे Group D, SSC 100 GK Question, CGL, MTS, Police और अन्य सरकारी नौकरियों की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है। प्रत्येक प्रश्न के साथ विस्तार से व्याख्या दी गई है, ताकि आप विषय को गहराई से समझ सकें और अपनी तैयारी को मजबूत बना सकें।

1) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई थी?
Ans- 1885 व्याख्या: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को ए. ओ. ह्यूम ने की थी। इसका उद्देश्य भारतीयों को अंग्रेज़ी हुकूमत के खिलाफ एकजुट करना था।

2) भारत का पहला उपग्रह कौन सा था?
Ans- आर्यभट्ट व्याख्या: इसे 19 अप्रैल 1975 को सोवियत संघ (रूस) की मदद से लॉन्च किया गया था।

3) जल का रासायनिक सूत्र क्या है?
Ans- H₂O व्याख्या: जल दो हाइड्रोजन और एक ऑक्सीजन परमाणु से मिलकर बनता है, इसलिए इसका रासायनिक सूत्र H₂O होता है।

4) भारत की पहली ट्रेन कब चली थी?
Ans- 16 अप्रैल 1853 व्याख्या: भारत की पहली रेलगाड़ी मुंबई से ठाणे के बीच चली थी, जिसकी दूरी 34 किमी थी।

5) भारतीय संविधान लागू कब हुआ था?
Ans- 26 जनवरी 1950 व्याख्या: इसी दिन भारत गणराज्य बना और इसे गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

6) भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
Ans- राजस्थान व्याख्या: क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान सबसे बड़ा और जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है।

7) भारत का पहला मंगल मिशन कौन सा था?
Ans- मंगलयान व्याख्या: इसे 5 नवंबर 2013 को लॉन्च किया गया था, और भारत सफलतापूर्वक मंगल की कक्षा में पहुंचने वाला पहला एशियाई देश बना।

8) महात्मा गांधी ने पहला सत्याग्रह कहाँ किया था?
Ans- चंपारण (1917) व्याख्या: यह किसानों के अधिकारों के लिए ब्रिटिश सरकार के खिलाफ किया गया था।

9) भारतीय रुपये पर किसके हस्ताक्षर होते हैं?
Ans- भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर
व्याख्या: RBI गवर्नर के हस्ताक्षर सभी भारतीय नोटों पर होते हैं, जबकि 1 रुपये के नोट पर वित्त सचिव के हस्ताक्षर होते हैं।

10) सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?
Ans- बृहस्पति व्याख्या: यह आकार और द्रव्यमान में सबसे बड़ा ग्रह है और इसमें एक विशालकाय लाल धब्बा भी है।

11) ओलंपिक खेल कितने वर्षों के अंतराल पर आयोजित होते हैं?
Ans- 4 वर्ष व्याख्या: आधुनिक ओलंपिक खेल हर 4 साल के अंतराल पर आयोजित किए जाते हैं।

12) भारतीय संसद के कितने सदन होते हैं?
Ans- दो (लोकसभा और राज्यसभा)
व्याख्या: भारतीय संसद में दो सदन होते हैं – लोकसभा (निचला सदन) और राज्यसभा (उच्च सदन)।

13) भारत का राष्ट्रीय पशु कौन सा है?
Ans- बाघ व्याख्या: रॉयल बंगाल टाइगर (बाघ) भारत का राष्ट्रीय पशु है।

14) भारत की पहली महिला राज्यपाल कौन थीं?
Ans- सरोजिनी नायडू व्याख्या: सरोजिनी नायडू भारत की पहली महिला राज्यपाल थीं। वे 1947 में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनीं।

15) भारतीय संविधान में कितनी भाषाओं को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गई है?
Ans- 22 व्याख्या: भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में कुल 22 भाषाओं को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गई है।

16) विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत कौन सा है?
Ans- माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर)
व्याख्या: नेपाल और तिब्बत की सीमा पर स्थित माउंट एवरेस्ट विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत है।

17) भारतीय रेलवे का सबसे लंबा रेल मार्ग कौन सा है?
Ans- डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी (विवेक एक्सप्रेस)
व्याख्या: विवेक एक्सप्रेस भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन है, जो डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी तक चलती है और लगभग 4,273 किमी की यात्रा करती है।

18) भारतीय रुपये का प्रतीक चिन्ह किसने डिजाइन किया था?
Ans- उदय कुमार व्याख्या: भारतीय रुपये का प्रतीक चिन्ह ‘₹’ 15 July 2010 में अपनाया गया था और इसे उदय कुमार ने डिजाइन किया था।

19) भारत का सबसे पुराना पर्वत कौन सा है?
Ans- अरावली पर्वत व्याख्या: अरावली पर्वतमाला भारत की सबसे पुरानी पर्वतमाला है, जो राजस्थान और हरियाणा तक फैली हुई है।

20) भारत में पहली जनगणना किस वर्ष हुई थी?
Ans- 1872 व्याख्या: पहली भारतीय जनगणना 1872 में हुई थी, लेकिन पहली व्यवस्थित जनगणना 1881 में की गई थी।

सामान्य ज्ञान की बेहतर तैयारी के लिए भूगोल और इतिहास के साथ-साथ
[खेल-कूद सामान्य ज्ञान के 55 महत्वपूर्ण प्रश्न] भी ज़रूर पढ़ें, क्योंकि प्रतियोगी परीक्षाओं में स्पोर्ट्स से 2-3 प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं।

21) चंद्रग्रहण कब होता है?
Ans- जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है
व्याख्या: जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, तो उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है, जिससे चंद्रग्रहण होता है।

22) सूर्य ग्रहण कब होता है?
Ans- जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है
व्याख्या: जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और सूर्य की रोशनी को आंशिक या पूर्ण रूप से रोक देता है, तो सूर्य ग्रहण होता है।

23) भारत में पंचायती राज व्यवस्था कब लागू की गई थी?
Ans- 1959 व्याख्या: पंचायती राज प्रणाली की शुरुआत 2 अक्टूबर 1959 को राजस्थान के नागौर जिले में की गई थी।

24) भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को किसने डिजाइन किया था?
Ans- पिंगली वेंकय्या व्याख्या: भारतीय ध्वज को पिंगली वेंकय्या ने डिजाइन किया था और इसे 22 जुलाई 1947 को अपनाया गया।

25) भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन थीं?
Ans- इंदिरा गांधी व्याख्या: इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने 1966 में पदभार ग्रहण किया।

26) ‘जय जवान जय किसान’ का नारा किसने दिया था?
Ans- लाल बहादुर शास्त्री व्याख्या: यह नारा 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान दिया गया था।

27) पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?
Ans- 22 अप्रैल व्याख्या: यह दिन पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

28) विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?
Ans- एशिया व्याख्या: एशिया महाद्वीप क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों में सबसे बड़ा महाद्वीप है।

29) भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौन सा है?
Ans- जोग जलप्रपात
व्याख्या: यह कर्नाटक में स्थित है और इसकी ऊँचाई लगभग 253 मीटर है।

30) नोबेल पुरस्कार कब शुरू हुआ था?
Ans- 1901 व्याख्या: यह पुरस्कार वैज्ञानिक, साहित्यिक और शांति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।

31) संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?
Ans- डॉ. राजेंद्र प्रसाद व्याख्या: डॉ. राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के अध्यक्ष थे और बाद में भारत के पहले राष्ट्रपति बने।

32) भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार कितने हैं?
Ans- 6 व्याख्या: मूल रूप से 7 मौलिक अधिकार थे, लेकिन 44वें संशोधन (1978) में संपत्ति के अधिकार को हटा दिया गया। अब 6 मौलिक अधिकार हैं।

33) भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की स्थापना कब हुई थी?
Ans- 1 अप्रैल 1935 व्याख्या: भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना 1935 में हुई थी और इसका राष्ट्रीयकरण 1 जनवरी 1949 को किया गया।

34) प्रथम स्वतंत्रता संग्राम कब हुआ था?
Ans- 1857 व्याख्या: इसे “सिपाही विद्रोह” या “1857 का विद्रोह” भी कहा जाता है, जिसमें मंगल पांडे ने अहम भूमिका निभाई थी।

35) भारत में सबसे बड़ा बांध कौन सा है?
Ans- हीराकुंड बांध व्याख्या: यह उड़ीसा में महानदी पर स्थित है और दुनिया का सबसे लंबा मिट्टी का बांध है।

36) भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन सा है?
Ans- मोर व्याख्या: मोर को 1963 में भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया था।

37) ‘रामायण’ के रचयिता कौन हैं?
Ans- महर्षि वाल्मीकि व्याख्या: रामायण संस्कृत भाषा में लिखी गई थी और इसमें भगवान राम के जीवन का वर्णन है।

38) महाभारत के लेखक कौन हैं?
Ans- वेद व्यास व्याख्या: महाभारत हिंदू धर्म का प्रमुख ग्रंथ है, जिसमें कुरुक्षेत्र युद्ध का वर्णन है।

39) पानी का अधिकतम घनत्व किस तापमान पर होता है?
Ans- 4°C
व्याख्या: पानी 4°C पर अधिकतम घनत्व (1g/cm³) प्राप्त करता है, जिसके कारण सर्दियों में झीलों की ऊपरी सतह पहले जमती है।

40) संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है?
Ans- लोकसभा अध्यक्ष व्याख्या: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 108 के तहत, जब लोकसभा और राज्यसभा में किसी विधेयक पर सहमति नहीं बनती, तो संयुक्त बैठक बुलाई जाती है।

41) भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन थीं?
Ans- प्रतिभा पाटिल व्याख्या: वे 2007 से 2012 तक भारत की राष्ट्रपति रहीं।

42) ‘जन गण मन’ को राष्ट्रीय गान के रूप में कब अपनाया गया था?
Ans- 24 जनवरी 1950 व्याख्या: इसे रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा था और पहली बार 1911 में गाया गया था।

43) राष्ट्रीय गान को पूरा गाने में कितना समय लगता है?
Ans- 52 सेकंड
व्याख्या: राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ को गाने में 52 सेकंड लगते हैं।

44) प्लासी का युद्ध कब हुआ था?
Ans- 1757 व्याख्या: यह युद्ध अंग्रेजों और बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के बीच हुआ था, जिसमें अंग्रेजों की जीत हुई।

45) भारतीय नौसेना दिवस कब मनाया जाता है?
Ans- 4 दिसंबर व्याख्या: यह दिन 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय नौसेना की विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

46) विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?
Ans- ऑस्ट्रेलिया व्याख्या: यह क्षेत्रफल में सबसे छोटा महाद्वीप है, लेकिन इसे एक देश और महाद्वीप दोनों के रूप में जाना जाता है।

47) मानव शरीर में सबसे बड़ी हड्डी कौन सी है?
Ans- फीमर (जांघ की हड्डी) व्याख्या: यह शरीर की सबसे लंबी और मजबूत हड्डी होती है।

48) कम्प्यूटर के जनक किसे कहा जाता है?
Ans- चार्ल्स बैबेज व्याख्या: उन्होंने 1837 में ‘एनालिटिकल इंजन’ नामक पहला यांत्रिक कंप्यूटर विकसित किया था।

49) भारत की पहली बोलती फिल्म कौन सी थी?
Ans- आलम आरा (1931) व्याख्या: यह पहली भारतीय साउंड फिल्म थी, जिसे अर्देशिर ईरानी ने निर्देशित किया था।

50) भारतीय सेना दिवस कब मनाया जाता है?
Ans- 15 जनवरी व्याख्या: इस दिन जनरल के. एम. करियप्पा भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने थे।

51) कंप्यूटर में उपयोग होने वाली भाषा कौन सी है?
Ans- बाइनरी भाषा (0 और 1) व्याख्या: कंप्यूटर केवल बाइनरी कोड (0 और 1) को समझता है, जिसे मशीन लैंग्वेज कहा जाता है।

52) भारत का पहला परमाणु परीक्षण कब और कहाँ हुआ था?
Ans- 18 मई 1974, पोखरण व्याख्या: इस परीक्षण को “स्माइलिंग बुद्धा” नाम दिया गया था, और यह राजस्थान के पोखरण में किया गया था।

53) भारतीय संविधान का सबसे बड़ा अनुच्छेद कौन सा है?
Ans- अनुच्छेद 370 (अब हटा दिया गया) व्याख्या: पहले अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देता था, लेकिन 2019 में इसे हटा दिया गया।

54) योजना आयोग की स्थापना कब हुई थी?
Ans- 1950 व्याख्या: इसे भारत के आर्थिक विकास की योजना बनाने के लिए बनाया गया था, जिसे 2015 में नीति आयोग में बदल दिया गया।

55) विश्व का सबसे लंबा नदी कौन सा है?
Ans- नील नदी (6650 किमी) व्याख्या: नील नदी अफ्रीका महाद्वीप में बहती है और इसे दुनिया की सबसे लंबी नदी माना जाता है।

56) कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या होता है?
Ans- Common Operating Machine Purposely Used for Technological and Educational Research
व्याख्या: यह एक संक्षिप्त नाम (Acronym) है, जिसका उपयोग कंप्यूटर को समझाने के लिए किया जाता है।

57) सबसे तेज चलने वाली ग्रह कौन सा है?
Ans- बुध (Mercury)
व्याख्या: बुध सूर्य के सबसे नजदीक स्थित ग्रह है और इसकी परिक्रमा गति सबसे तेज़ (88 दिन) होती है।

58) भारत का पहला नागरिक कौन होता है?
Ans- राष्ट्रपति व्याख्या: भारतीय संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति देश का प्रथम नागरिक होता है।

59) ‘डायनामाइट’ का आविष्कार किसने किया था?
Ans- अल्फ्रेड नोबेल व्याख्या: उन्होंने 1867 में डायनामाइट का आविष्कार किया था, जिससे विस्फोटक तकनीक में क्रांति आई।

60) भारत का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र कौन सा था?
Ans- तारापुर परमाणु संयंत्र (महाराष्ट्र)
व्याख्या: इसे 1969 में चालू किया गया था और यह भारत का पहला वाणिज्यिक परमाणु ऊर्जा संयंत्र है।

मजबूत तैयारी के लिए प्रमुख संगठनों के साथ-साथ साल भर के [अंतर्राष्ट्रीय दिवस सामान्य ज्ञान के 40 महत्वपूर्ण प्रश्न] भी ज़रूर तैयार करें, क्योंकि परीक्षाओं में 1-2 प्रश्न दिवस (Important Days) से ज़रूर पूछे जाते हैं।

61) स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री कौन थे?
Ans- डॉ. भीमराव अंबेडकर व्याख्या: उन्होंने भारतीय संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

62) दूध में कौन सा प्रोटीन पाया जाता है?
Ans- केसिन व्याख्या: केसिन दूध में मौजूद प्रमुख प्रोटीन होता है, जो उसे सफेद रंग देता है।

63) किस विटामिन को ‘सूरज की रोशनी’ से प्राप्त किया जा सकता है?
Ans- विटामिन D व्याख्या: यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और त्वचा पर सूर्य के प्रकाश से उत्पन्न होता है।

64) भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति के अध्यक्ष कौन थे?
Ans- डॉ. भीमराव अंबेडकर व्याख्या: उन्होंने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई, इसलिए उन्हें “संविधान निर्माता” कहा जाता है।

65) भारतीय गणराज्य के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?
Ans- जवाहरलाल नेहरू व्याख्या: वे 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।

66) ‘सापेक्षता का सिद्धांत’ किसने दिया था?
Ans- अल्बर्ट आइंस्टीन व्याख्या: उनके द्वारा दिया गया E=mc² समीकरण ऊर्जा और द्रव्यमान के संबंध को दर्शाता है।

67) ‘ग्रीन हाउस गैस’ का प्रमुख घटक कौन सा है?
Ans- कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂)
व्याख्या: यह गैस वायुमंडल में गर्मी को रोकती है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग होती है।

68) किस धातु को बिजली का सबसे अच्छा सुचालक माना जाता है?
Ans- चांदी (Silver) व्याख्या: चांदी का विद्युत चालकता अन्य धातुओं की तुलना में सबसे अधिक होती है।

69) पानी को शुद्ध करने के लिए किस रसायन का उपयोग किया जाता है?
Ans- क्लोरीन व्याख्या: क्लोरीन का उपयोग पानी में बैक्टीरिया और अन्य हानिकारक सूक्ष्मजीवों को नष्ट करने के लिए किया जाता है।

70) “वेदों की ओर लौटो” का नारा किसने दिया था?
Ans- स्वामी दयानंद सरस्वती व्याख्या: उन्होंने आर्य समाज की स्थापना की और हिंदू धर्म में सुधार की वकालत की।

71) भारत में हरित क्रांति के जनक कौन थे?
Ans- डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन व्याख्या: उन्होंने भारतीय कृषि में सुधार लाने के लिए हाई-यील्डिंग वैरायटी (HYV) बीजों का उपयोग किया।

72) कौन सा ग्रह ‘लाल ग्रह’ के नाम से जाना जाता है?
Ans- मंगल व्याख्या: मंगल ग्रह की सतह पर मौजूद आयरन ऑक्साइड (जंग) इसे लाल रंग देता है।

73) कंप्यूटर का मस्तिष्क किसे कहा जाता है?
Ans- CPU (सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट) व्याख्या: CPU कंप्यूटर का मुख्य भाग होता है, जो सभी गणना और प्रोसेसिंग करता है।

74) गांधीजी द्वारा चलाए गए पहले आंदोलन का नाम क्या था?
Ans- चंपारण सत्याग्रह (1917) व्याख्या: यह आंदोलन बिहार के चंपारण में नील किसानों के अधिकारों के लिए चलाया गया था।

75) भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म कौन सा है?
Ans- गोरखपुर रेलवे स्टेशन व्याख्या: इसकी लंबाई 1366.33 मीटर है और यह उत्तर प्रदेश में स्थित है।

76) कौन सा ग्रह अपनी धुरी पर पूर्व से पश्चिम घूमता है?
Ans- शुक्र और यूरेनस व्याख्या: अधिकांश ग्रह पश्चिम से पूर्व घूमते हैं, लेकिन शुक्र और यूरेनस विपरीत दिशा में घूमते हैं।

77) मानव शरीर में कितनी हड्डियाँ होती हैं?
Ans- 206 व्याख्या: जन्म के समय 300 हड्डियाँ होती हैं, लेकिन बाद में कुछ आपस में जुड़कर 206 रह जाती हैं।

78) ‘राष्ट्रगीत’ वंदे मातरम् किसने लिखा था?
Ans- बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय व्याख्या: इसे उनकी किताब “आनंदमठ” में शामिल किया गया था।

79) विश्व में सबसे अधिक वन क्षेत्र किस देश में है?
Ans- रूस व्याख्या: रूस का लगभग 49% भाग जंगलों से ढका हुआ है।

80) भारतीय रेलवे का मुख्यालय कहाँ है?
Ans- नई दिल्ली
व्याख्या: भारतीय रेलवे का मुख्यालय रेल भवन, नई दिल्ली में स्थित है।

81) किस भारतीय वैज्ञानिक को ‘मिसाइल मैन’ कहा जाता है?
Ans- डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
व्याख्या: उन्होंने भारत के मिसाइल विकास कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया और बाद में भारत के 11वें राष्ट्रपति बने।

82) भारत का राष्ट्रीय पेड़ कौन सा है?
Ans- बरगद व्याख्या: बरगद का पेड़ अपनी विशालता और दीर्घायु के कारण भारत का राष्ट्रीय वृक्ष घोषित किया गया है।

83) भारत के पहले उपराष्ट्रपति कौन थे?
Ans- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
व्याख्या: वे भारत के पहले उपराष्ट्रपति (1952-1962) थे और बाद में राष्ट्रपति बने।

84) किस ग्रह को ‘शनि का जुड़वा’ कहा जाता है?
Ans- यूरेनस व्याख्या: यूरेनस और शनि दोनों गैस के विशाल ग्रह हैं और इनके चारों ओर वलय (रिंग्स) हैं।

85) ‘सुभाष चंद्र बोस’ ने किस सेना का गठन किया था?
Ans- आज़ाद हिंद फौज व्याख्या: सुभाष चंद्र बोस ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान की मदद से आज़ाद हिंद फौज बनाई थी।

86) ‘लोकतंत्र का जनक’ किसे कहा जाता है?
Ans- यूनान (ग्रीस) व्याख्या: लोकतंत्र की शुरुआत प्राचीन ग्रीस में हुई थी, जहाँ लोग अपने शासकों का चुनाव करते थे।

87) किस नदी को ‘बंगाल का शोक’ कहा जाता है?
Ans- दामोदर नदी व्याख्या: यह नदी पश्चिम बंगाल और झारखंड में बाढ़ लाने के कारण कुख्यात है।

88) भारत में सर्वाधिक चावल उत्पादन किस राज्य में होता है?
Ans- पश्चिम बंगाल
व्याख्या: पश्चिम बंगाल भारत में सबसे अधिक चावल उत्पादन करने वाला राज्य है।

89) कंप्यूटर में डेटा को स्थायी रूप से कहाँ संग्रहीत किया जाता है?
Ans- हार्ड डिस्क
व्याख्या: हार्ड डिस्क एक स्थायी स्टोरेज डिवाइस होती है, जिसमें डेटा सेव रहता है।

90) मंगल ग्रह का सबसे बड़ा ज्वालामुखी कौन सा है?
Ans- ओलंपस मॉन्स
व्याख्या: यह सौरमंडल का सबसे बड़ा ज्वालामुखी है, जो मंगल ग्रह पर स्थित है।

91) भारत में कुल कितने उच्च न्यायालय हैं?
Ans- 25 व्याख्या: भारत में विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए कुल 25 उच्च न्यायालय हैं।

92) भारतीय संविधान की प्रस्तावना में कितने शब्द हैं?
Ans- 73 व्याख्या: प्रस्तावना भारतीय संविधान की आत्मा मानी जाती है और इसमें 73 शब्द होते हैं।

93) किस अधिनियम के तहत भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना हुई थी?
An- RBI अधिनियम, 1934
व्याख्या: भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को इस अधिनियम के तहत की गई थी।

94) ‘सेब’ में कौन सा विटामिन अधिक मात्रा में पाया जाता है?
Ans- विटामिन C व्याख्या: सेब में विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं।

95) भारतीय रेलवे की पहली महिला ड्राइवर कौन थीं?
Ans- ललिता सतपथी व्याख्या: उन्होंने भारतीय रेलवे में पहली महिला लोको पायलट बनने का गौरव प्राप्त किया।

96) ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ किससे संबंधित था?
Ans- स्वर्ण मंदिर, अमृतसर
व्याख्या: 1984 में भारतीय सेना ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से आतंकवादियों को हटाने के लिए यह अभियान चलाया था।

97) भारत में पहली बार जनगणना कब हुई थी?
Ans- 1872 व्याख्या: यह जनगणना ब्रिटिश शासन के दौरान हुई थी, लेकिन पहली आधिकारिक जनगणना 1881 में की गई थी।

98) ‘फ्लेमिंगो महोत्सव’ कहाँ मनाया जाता है?
Ans- आंध्र प्रदेश
व्याख्या: यह महोत्सव आंध्र प्रदेश के पुलिकट झील में हजारों प्रवासी पक्षियों के आगमन पर मनाया जाता है।

99) सबसे अधिक समय तक भारत के प्रधानमंत्री कौन रहे?
Ans- जवाहरलाल नेहरू व्याख्या: वे 17 वर्षों (1947-1964) तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।

100) भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को किसने डिज़ाइन किया था?
Ans- पिंगली वेंकैया व्याख्या: उन्होंने भारतीय ध्वज को डिज़ाइन किया था, जिसे 22 जुलाई 1947 को आधिकारिक रूप से अपनाया गया।


यदि आप SSC, Railway या State Exams की तैयारी कर रहे हैं, तो भारतीय राजव्यवस्था की बेहतर समझ के लिए [Indian Constitution 40 Important Questions Set-4] को हल करके अपना टेस्ट ज़रूर लें।

आपने यहाँ Group D और SSC 100 GK Question (व्याख्या सहित) हिंदी में पढ़े। यह प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए बहुत उपयोगी हैं। आप भी आज से ही तैयारी शुरू करें और अपने लक्ष्य को हासिल करें। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ share जरूर करें। नीचे comment करके बताएं कि आपको कितने प्रश्न सही पता थे और आगे किस विषय पर सवाल चाहते हैं। ऐसी ही और जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर दोबारा जरूर आएं।

Narendra Singh, Founder of Sarkari Exam Study

Narendra Singh

Founder

Sarkari Exam Study एक भरोसेमंद शैक्षणिक प्लेटफॉर्म है, जो सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को सटीक जानकारी, उपयोगी अध्ययन सामग्री और परीक्षा-केंद्रित संसाधन प्रदान करता है।

Leave a comment