हड़प्पा सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़े महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) हिंदी में। प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, UPSC, Railway, और अन्य के लिए उपयोगी सामान्य ज्ञान।
हड़प्पा सभ्यता, जिसे सिंधु घाटी सभ्यता के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे प्राचीन और विकसित सभ्यताओं में से एक थी। यह सभ्यता लगभग 2500 ईसा पूर्व से 1500 ईसा पूर्व के बीच अस्तित्व में रही और इसके प्रमुख नगरों में हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, राखीगढ़ी, और लोथल जैसे नगर शामिल हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, UPSC, रेलवे, बैंकिंग, और राज्य स्तरीय परीक्षाओं में इस विषय से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) बार-बार पूछे जाते हैं। नीचे दिए गए प्रश्नों को हल करके आप अपनी तैयारी को मजबूत कर सकते हैं।
परीक्षा की तैयारी के लिए यह जरूर पढ़ें:
General Science MCQs in Hindi | 50 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सहित
1. हड़प्पा सभ्यता किस युग की थी ?
(A) नव पाषाण युग
(B) कांस्य युग
(C) पुरा पाषाण युग
(D) लौह युग
2. सिंधु घाटी की सभ्यता में घोड़े के अवशेष कहाँ मिले हैं ?
(A) माण्डा
(B) वणावली
(C) सुरकोटदा
(D) कालीबंगा
3. सिंधु घाटी स्थल कालीबंगन किस प्रदेश में हैं ?
(A) राजस्थान
(B) गुजरात
(C) उत्तर प्रदेश
(D) मध्य प्रदेश
4. सिंधु घाटी सभ्यता के लोगो का मुख्य व्यवसाय क्या था ?
(A) शिकार
(B) कृषि
(C) पशुपालन
(D) व्यापार
5. हड़प्पा सभ्यता के निवासी थे।
(A) जनजातीय
(B) यायावर/खानाबदोश
(C) शहरी
(D) ग्रामीण
6. सिंधु सभ्यता के घर किससे बनाए जाते थे ?
(A) ईट
(B) बाँस
(C) पत्थर
(D) लकड़ी
7. हड़प्पावासी किस वस्तु के उत्पादन में सर्वप्रथम थे ?
(A) जौ
(B) कपास
(C) मुद्राएँ
(D) कांसे के औजार
8. हड़प्पा सभ्यता की खोज किस वर्ष हुई थी ?
(A) 1901
(B) 1942
(C) 1921
(D) 1935
9. हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पध्दति थी।
(A) जाति आधारित
(B) वर्ण आधारित
(C) दास श्रमिक आधारित
(D) उचित समतावादी
10. हड़प्पा सभ्यता के अंतर्गत हल से जोते गये खेत का साक्ष्य कहाँ से मिला है ?
(A) कालीबंगा
(B) बणावली
(C) रोपड़
(D) लोथल