Hindi Quiz Test 1 | सामान्य हिंदी के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Hindi Quiz Test 1 | सामान्य हिंदी के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न SSC, Railway, UP Police, PET, CTET, UPSI तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण Quiz Test है। इस क्विज में सामान्य हिंदी, हिंदी व्याकरण, पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द, मुहावरे, लोकोक्तियाँ एवं भाषा ज्ञान से जुड़े महत्वपूर्ण Objective Questions शामिल किए गए हैं। यदि आप Competitive Exams की तैयारी कर रहे हैं तो यह Hindi Quiz Practice Set आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। नियमित अभ्यास से आपकी तैयारी मजबूत होगी और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

‘नयन’ शब्द का पर्यायवाची क्या है?
‘अंधा’ का विलोम शब्द क्या है?
‘राम ने फल खाया’ – इस वाक्य में ‘राम’ क्या है?
‘जल्दी’ शब्द किस प्रकार का अव्यय है?
‘आकाश’ शब्द का लिंग क्या है?
कर्म’ शब्द का उपयुक्त बहुवचन रूप क्या होगा?
‘नदी’ शब्द में कौन-सा समास है?
‘राम और श्याम’ – यह कौन-सा समास है?
‘जो कभी न मरे’ – इसके लिए एक शब्द क्या होगा?
वह बहुत तेज दौड़ता है।’ – इसमें ‘तेज’ क्या है?

प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों के लिए अन्य GK Quiz Test भी हल करें।


क्विज़ टेस्ट

क्विज़ शुरू करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

कुल प्रश्न: 0 | समय: 05:00 मिनट

हिंदी क्विज टेस्ट

प्रश्न: 1/0 समय: 05:00 स्कोर: 0.00
लोड हो रहा है…

आपका फाइनल स्कोर

0.00


हमें उम्मीद है कि यह Hindi Quiz Test 1 आपकी तैयारी में मददगार साबित हुआ होगा। अपनी कमियों को पहचानें और उन्हें सुधारें। जल्द ही हम Test 2 लेकर आएंगे, तब तक अपनी प्रैक्टिस जारी रखें। अगर आपको यह टेस्ट पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ Share ज़रूर करें!

सामान्य हिंदी: महत्वपूर्ण प्रश्नों की सरल व्याख्या

1. ‘नयन’ का सीधा मतलब होता है आँख (Eye)। यह हमारे शरीर का वह अंग है जिससे हम देखते हैं।

2. अंधा’ का अर्थ है: ‘अंधा’ वह व्यक्ति होता है जिसके पास देखने की शक्ति नहीं होती। इसके विपरीत, जिस व्यक्ति की आँखें ठीक होती हैं और वह देख सकता है, उसे ‘सनेत्र’ या ‘दृष्टिमान’ कहा जाता है।

3. ‘राम ने फल खाया’ वाक्य में जो किसी काम को करता है, उसे ‘कर्ता’ कहते हैं। यहाँ ‘खाने’ का काम ‘राम’ कर रहा है, इसलिए राम कर्ता है।

4. अव्यय (अ + व्यय) वे शब्द होते हैं जिनमें लिंग, वचन या कारक के कारण कोई बदलाव नहीं आता। आप चाहे ‘वह जल्दी आया’ कहें या ‘वे जल्दी आए’—‘जल्दी’ शब्द वैसा का वैसा ही रहता है। इसलिए यह अव्यय है।

5. ‘आकाश’ शब्द पुल्लिंग है। वाक्य प्रयोग जैसे “आकाश बहुत विशाल है” में ‘विशाल’ शब्द इसके पुल्लिंग होने की पुष्टि करता है।

6. ‘कर्म’ शब्द एकवचन और बहुवचन दोनों में समान रहता है।
इसका रूप नहीं बदलता (जैसे: “उसके कर्म अच्छे हैं”)। केवल ‘को’ या ‘से’ जैसे कारक चिह्न लगने पर ही इसे ‘कर्मों’ लिखा जाता है, अन्यथा यह हमेशा ‘कर्म’ ही रहता है।

7. ‘नदी’ शब्द में कौन-सा समास है? जो शब्द किसी विशेष अर्थ के लिए प्रसिद्ध हो गए हैं और जिनके टुकड़े करने पर कोई अर्थ नहीं निकलता, उन्हें रूढ़ शब्द कहते हैं। ‘नदी’ को अगर हम ‘न + दी’ में तोड़ें, तो इनका अलग से कोई सार्थक अर्थ नहीं निकलता। समास कब होता है? समास तब होता है जब दो या दो से अधिक सार्थक शब्द मिलकर एक नया शब्द बनाते हैं (जैसे: ‘राजपुत्र’ = राजा + पुत्र)।

8. ‘राम और श्याम’ – यह कौन-सा समास है? जिस समास में दोनों पद (पहला और दूसरा) प्रधान हों और उनके बीच ‘और’, ‘एवं’, ‘या’, ‘अथवा’ जैसे समुच्चयबोधक शब्दों का लोप हो, उसे द्वंद्व समास कहते हैं।
योजक चिह्न (-): द्वंद्व समास की सबसे बड़ी पहचान यह है कि इसमें अक्सर दोनों शब्दों के बीच एक डैश या योजक चिह्न (-) लगा होता है।
दोनों पद प्रधान: यहाँ न तो सिर्फ ‘राम’ मुख्य है और न सिर्फ ‘श्याम’, दोनों का महत्व बराबर है।
विलोम या जोड़ा: अक्सर इस समास में एक-दूसरे के विपरीत (जैसे: रात-दिन) या प्रसिद्ध जोड़े (जैसे: सीता-राम, माता-पिता) आते हैं।

9. ‘अमर’ शब्द दो भागों से बना है: ‘अ’ (नहीं) + ‘मर’ (मरने वाला)। यानी वह जिसका कभी अंत न हो या जो मृत्यु से परे हो।

10. इस वाक्य में ‘तेज’ दौड़ने की विशेषता (क्रियाविशेषण) है और ‘बहुत’ उस विशेषता की भी विशेषता (प्रविशेषण) बता रहा है। यह एक अकर्मक क्रिया वाला वाक्य है।

अगर आप SSC GD, Railway, Police, Army या किसी भी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,
तो यह टेस्ट Hindi Quiz Test 02 आपके लिए अनिवार्य है

Narendra Singh, Founder of Sarkari Exam Study

Narendra Singh

Founder

Sarkari Exam Study एक भरोसेमंद शैक्षणिक प्लेटफॉर्म है, जो सरकारी एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को सटीक जानकारी, उपयोगी अध्ययन सामग्री और परीक्षा-केंद्रित संसाधन प्रदान करता है।

इस वेबसाइट को एक बार शेयर जरूर करें 👇

Leave a comment