UP Home Guard Written Exam Result 2026

Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (UPPRPB)

UPPRPB 41,424 Posts Written Exam Result Latest Update

UP Home Guard Written Exam Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित की गई यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 के परिणामों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। अप्रैल 2026 में परीक्षा संपन्न होने के बाद, बोर्ड अब फाइनल मेरिट सूची को अंतिम रूप दे रहा है।

नवीनतम आधिकारिक अपडेट के अनुसार, यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा का परिणाम जून 2026 के अंतिम सप्ताह में कभी भी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • नोटिफिकेशन की तारीख:- 18 नवंबर 2025
  • एप्लीकेशन शुरू होने की तारीख: 18 नवंबर 2025
  • ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख: 17 दिसंबर 2025
  • लिखित परीक्षा का आयोजन:- 25, 26 & 27 अप्रैल 2026
  • अंतिम उत्तर कुंजी (Last Answer Key):- 07 मई 2026
  • परिणाम घोषित होने की तिथि (Result Date):- जून 2026 का अंतिम सप्ताह (Last Week of June)
  • अगला चरण (Next Stage):- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET / PST)

महत्वपूर्ण डाउनलोड लिंक्स (Important Useful Links)

लिंक का विवरण डाउनलोड लिंक
Download Result Coming Soon Wait…
Download District-Wise Merit List PDFComing Soon Wait…
Download Answer KeyClick Here
UPPRPB Official WebsiteClick Here

यूपी होमगार्ड रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

नतीजे जारी होते ही उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करके अपना स्कोरकार्ड और मेरिट सूची में अपना नाम देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले ऊपर दिए गए “Download Written Result” के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें या बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर दिख रहे “UP Home Guard Result 2026” के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
  4. यहाँ अपना पंजीकरण नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
  5. कैप्चा कोड भरकर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  6. आपका परिणाम और चयन की स्थिति (Selection Status) स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड कर लें या प्रिंटआउट निकाल लें।

फिजिकल टेस्ट के लिए महत्वपूर्ण सूचना: लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को बहुत जल्द शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। चूंकि भर्ती बोर्ड परिणाम के बाद ज्यादा समय नहीं देगा, इसलिए अपनी दौड़ और शारीरिक तैयारी को जारी रखें।

कमेंट बॉक्स में बताएं: क्या आप इस बार यूपी होमगार्ड के अगले चरण (फिजिकल टेस्ट) के लिए पूरी तरह से तैयार हैं?

यूपी होमगार्ड रिजल्ट 2026: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा 2026 का रिजल्ट कब घोषित होगा?

उत्तर: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी होमगार्ड परीक्षा का परिणाम जून 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाने की पूरी संभावना है।

प्रश्न 2: मैं यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा का परिणाम कहाँ और कैसे देख सकता हूँ?

उत्तर: परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। डायरेक्ट लिंक ऊपर पोस्ट में दिया गया है।

प्रश्न 3: यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 के माध्यम से कुल कितने पदों को भरा जाएगा?

उत्तर: इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41,000 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाना है।

प्रश्न 4: लिखित परीक्षा पास करने के बाद अगला चरण क्या होगा?

उत्तर: जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल घोषित होंगे, उन्हें अगले चरण के लिए शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा (PET/PST) और दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा।

प्रश्न 5: क्या यूपी होमगार्ड का रिजल्ट जिलावार (District-wise) जारी किया जाएगा?

उत्तर: हाँ, बोर्ड द्वारा मुख्य परिणाम के साथ जिलावार मेरिट लिस्ट (Merit List PDF) भी जारी की जा सकती है, जिसे आप हमारी वेबसाइट पर दिए गए लिंक से सीधे डाउनलोड कर पाएंगे।

रिजल्ट की पल-पल की अपडेट सबसे पहले पाने के लिए:-

जैसे ही (UPPRPB) की वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा, उसकी सीधी जानकारी और District-wise Merit List PDF सबसे पहले हमारे वेबसाइट Sarkari Exam Study पर शेयर की जाएगी। सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए हमारे वेबसाइट पर चैक करते रहें। और इस वेबसाइट को अपने भाई-बहन या किसी गरीब दोस्त के पास शेयर जरूर करें

Narendra Singh, Founder of Sarkari Exam Study

Narendra Singh

Founder

Sarkari Exam Study एक भरोसेमंद शैक्षणिक प्लेटफॉर्म है, जो सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को सटीक जानकारी, उपयोगी अध्ययन सामग्री और परीक्षा-केंद्रित संसाधन प्रदान करता है।

Leave a comment